Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: Public Holidays 2024: सितंबर में 11 दिन रहेंगी छुट्टियां, लेकिन 12 दिन रहेंगे स्कूल-दफ्तर बंद, जानिए कब कब रहेंगी छुट्टी

Admin / Mon, Sep 2, 2024 / Post views : 296

Share:
एबीएन एक्सप्रेस न्यूज़ 24x7 Public Holidays 2024: इसमें गणेश चतुर्थी, हरतालिका तीज और ईद उल मिलाद जैसे त्योहारों की वजह से रविवार को जोड़कर 9 से 12 दिन तक स्कूल-दफ्तर बंद रहेंगे।  अगस्त माह खत्म होते ही सितंबर की शुरुआत हो गयी है। इस माह से स्कूलों में एग्जाम भी शुरू होने हैं। ऐसे में छात्रों को तैयारी भी जमकर करनी होगी। इसी माह में ढ़ेर सारे त्योहार और छुट्टियां भी आ रही है और छुट्टियों का नाम लेते ही बच्चे खुश हो जाते हैं। इसमें गणेश चतुर्थी, हरतालिका तीज और ईद उल मिलाद जैसे त्योहारों की वजह से रविवार को जोड़कर 9 से 12 दिन तक स्कूल-दफ्तर बंद रहेंगे।
माह की शुरुआत ही छुट्टी से
सितंबर महीने की शुरुआत ही छुट्टी से हुई है, ये छुट्टी का सिलसिला पूरे महीने जारी रहेगा। 1 सितंबर रविवार की छुट्टी, तो 2 को पोला-तीजा की छुट्टी है। उसके बाद इसी सप्ताह फिर गणेश चतुर्थी की छुट्टी 7 सितंबर 2024 को होगी। गणेश चतुर्थी भारत के विभिन्न भागों में मनाया जाता है।
 सितंबर में शनिवार और रविवार को छोड़कर 8 और अवकाश हैं। इनमें दो सार्वजनिक- सामान्‍य अवकाश और छह ऐच्छिक अवकाश शामिल हैं। राज्‍य सरकार की तरफ से 2 सितंबर को स्‍थानीय अवकाश की घोषणा की गई है, यह आदेश नवा रायपुर और रायपुर में लागू होगा।
बाकी पूरे प्रदेश में 2 सितंबर को ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया है। इसी वजह से 2 सितंबर को राजधानी रायपुर और नवा रायपुर के सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। 2 सितंबर को पोला है। सितंबर में 6 तारीख को भी सरकारी छुट्टी है। इस दिन हरितालिका तीज है। बता दें कि यह छत्‍तीसगढ़ के प्रमुख त्‍योहारों में शामिल हैं। इसके बाद 17 सितंबर को भी सर्वाजनिक अवकाश रहेगा। 17 तारीख को ईद-ए- मिलाद (मिलाद उन नबी) है। इस वजह से इस तारीख को सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।
6 एच्छिक अवकाश है इस महीने
सितंबर में जो 6 ऐच्छिक अवकाश घोषित किए गए हैं उनमें 2, 7, 10, 14, 15 और 17 तारीख शामिल है। 2 सितंबर को पोला की छुट्टी है, जबकि 7 सितंबर को गणेश चतुर्थी है। इस दिन गणेश प्रतिमा की स्‍थापना होगी। इसके बाद 10 सितंबर को नवाखाई है। इस दिन भी राज्‍य में ऐच्छिक अवकाश है। यह ओडिशा का प्रमुख त्‍योहार है और छत्‍तीगसढ़ में भी ओडिशा के बहुत लोग रहते हैं। इसे देखते हुए नवाखाई पर ऐच्छिक अवकाश की घोषणा की गई है।

कब-कब रहेगी छुट्टी

इसके बाद 14 सितंबर को ढोल ग्‍यारस के मौके पर ऐच्छिक अवकाश की घोषणा की गई है। इस दिन भगवान कृष्‍ण और माता यशोदा की पूजा की जाती है।वहीं 15 सितंबर को ओणम है। यह केरल का प्रमुख त्‍योहार है। यह त्‍योहार भगवान वामन की जयन्ती और राजा बलि के स्वागत में मनाया जाता है। 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी यानी गणेश विर्जन है। इसके साथ ही विश्‍वकर्मा जयंती भी है।
प्रदेश के उद्योगों और कल कारखानों में यह त्‍योहार बड़े स्‍तर पर मनाया जाता है। तीजा पर तीन दिन की छुट्टी इस बार तीजा 6 सितंबर को है। 6 सितंबर को शुक्रवार है। इस दिन सरकार की तरफ ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया है। वहीं शनिवार और रविवार को सरकारी छुट्टी रहता है। ऐसे में 6 को छुट्टी लेने वालों को पूरे 3 दिन की छुट्टी मिलेगी।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts