Thu, 17 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

CG Monsoon Update: मनेंद्रगढ़-कोरिया-सूरजपुर में यलो अलर्ट, सरगुजा में : CG Monsoon Update: मनेंद्रगढ़-कोरिया-सूरजपुर में यलो अलर्ट, सरगुजा में 4 लोग बहे, 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Abhyuday Bharat News / Sat, Jun 21, 2025 / Post views : 434

Share:

Chhattisgarh Weather Alert Today : रायपुर। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 19 जून 2025 को छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों को कवर कर लिया है, जो सामान्य तारीख 13 जून से पहले ही पहुंच गया था। हालांकि, यह अभी तक प्रदेश के मध्य हिस्सों में पूरी तरह सक्रिय नहीं हो पाया है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज (21 जून 2025) प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है, विशेष रूप से सरगुजा संभाग के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। शुक्रवार को रायपुर में बादल छाए रहे, लेकिन तेज बारिश नहीं हुई।

तीन घंटों के लिए इन जिलों में यलो अलर्ट

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण बिहार और आसपास के क्षेत्र में एक निम्न दाब का क्षेत्र बना हुआ है, साथ ही ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। यह सिस्टम उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है। इसके अलावा एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका उत्तर-पश्चिम राजस्थान से मेघालय तक फैली हुई है, जो मौसम को प्रभावित कर रही है।

प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) और वज्रपात का भी खतरा है। अगले तीन घंटों के लिए कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, और बलरामपुर में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, और तेज हवाओं की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार (22 जून 2025) के बाद राज्य में बारिश की तीव्रता में कमी आ सकती है।

पिछले 24 घंटों में सरगुजा संभाग में भारी बारिश दर्ज की गई है। कुछ प्रमुख स्थानों पर बारिश के आंकड़े इस प्रकार हैं:

कुनकुरी: 160 मिमी

कुसमी: 150 मिमी

सामरी: 120 मिमी

बगीचा: 100 मिमी

मनोरा और जशपुर: 90 मिमी

सन्ना: 80 मिमी

मुकडेगा और कांसाबेल: 70 मिमी

दुलदुला और लैलूंगा: 60 मिमी

कापू, चिरमिरी, तपकर, और बैकुंठपुर: 50 मिमी

रायपुर में आज का मौसम

रायपुर में आज (21 जून 2025) आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, साथ ही गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तापमान 25 डिग्री से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। हवा में नमी की मात्रा अधिक रहेगी, और हवा की गति धीमी हो सकती है।

सरगुजा में बाढ़ में चार लोग बहे

शुक्रवार (20 जून 2025) को सरगुजा के सीतापुर थाना क्षेत्र के ढोड़ागांव के पास मैनी नदी में अचानक आई बाढ़ में चार लोग, जिनमें एक मां और उसके दो बच्चे शामिल हैं, बह गए। यह घटना शाम 5:30 से 6:00 बजे के बीच हुई, जब ये लोग पुटू (मशरूम) बीनने के बाद नदी पार कर घर लौट रहे थे।

एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें पिछले 20 घंटों से उनकी तलाश में जुटी हैं, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है, जिससे बचाव कार्य में कठिनाई हो रही है। मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग में आज भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts