Thu, 17 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: रायपुर : छत्तीसगढ़ में टूटा 13 सालों का रिकार्ड, जनवरी में हुई मार्च जैसी गर्मी, 4 दिनों के बाद होगा ठंड का एहसास....

Admin / Fri, Jan 31, 2025 / Post views : 404

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

रायपुर, प्रदेश में अभी से गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है. कई जिलों में पारा 32 डिग्री पार हो गया है. राजधानी में जनवरी के तीसरे सप्ताह में बीते 13 वर्षों का रिकार्ड टूट गया है. जनवरी में मार्च जैसी गर्मी पड़ने लगी है. रायपुर में वर्ष 2011 में 23 जनवरी को दिन का तापमान 34.5 दर्ज किया गया था. गुरुवार को देश में सबसे गर्म रायपुर रहा, राजधानी का पारा 34.4 डिग्री तक पहुंच गया. इसके पहले अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री 27 जनवरी 2009 को रिकार्ड किया गया था.

बीते दो दिनों से प्रदेश का तापमान बढ़ने से गर्मी महसूस होने लगी है. रात में भी अब ठंड कम हो गई है. रात का तापमान 16.6 डिग्री पहुंच गया है. यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है. मौसम विभाग के अनुसार वातावरण में नमी बढ़ने के कारण यह बदलाव आया है. सुबह 72 फीसदी के आसपास नमी दर्ज की गई थी. राज्य के दूसरे हिस्सों में भी ठंड कम हो गई है.

ऐसा रहेगा राजधानी का मौसम रायपुर में शुक्रवार को आकाश मुख्यतः साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रह सकता है. दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों के बाद तेजी से ठंड बढ़ेगी. प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री बलरामपुर में दर्ज किया गया.

प्रदेश के उत्तर और मध्य में 26 जनवरी तक और बस्तर संभाग के जिलों में 27 जनवरी तक गिरावट होने की संभावना है. इस दौरान प्रदेश में न्यूनतम तापमान चार डिग्री गिर सकता है. पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और उसके आसपास किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है. एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश और उसके आसपास 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है. शुक्रवार से उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं के आगमन प्रारंभ होने की संभावना है, जिसके कारण मौसम शुष्क रहने की संभावना है तथा न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर प्रारंभ होने के आसार हैं.

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts