Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा के लिए इस रक्षाबंधन पर्व पर अभ्युदय भारत न्यूज की नवपहल ‘‘ ऑपरेशन  वीरांगना’’ वीमेन्स् सेफ्टी अभियान  की होगी शुरूआत..

Admin / Sun, Aug 18, 2024 / Post views : 327

Share:
अभ्युदय भारत न्यूज ABN EXPRESS NEWS 24x7 छत्तीसगढ़- बिलासपुर ख़ास खबर  मुसीबत में फंसी महिलाएं एवं बच्चियों की सुरक्षा के लिए अभ्युदय भारत न्यूज की टीम एवं युवा वालंटियर्स रहेंगे हमेशा तत्पर.. युवा छात्रों को रक्षक वीर तथा युवा छात्राओं को रक्षक वीरांगना का दिया जायेगा स्पेशल टैग अभ्युदय भारत न्यूज द्वारा महिलाओं  एवं बच्चियों की  सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग कर पीड़ितों की, की जायेगी हर संभव कानूनी मदद्.. छत्तीसगढ़ बिलासपुर - समाज में महिलाओं एवं बच्चियों के ऊपर हो रहें अत्याचार एवं बढ़ते अनाचार की घटनाओं को रोकने एवं पीड़ित महिलाओं एवं बच्चियों को कानून मदद् मुहैया करवाने के लिए इस रक्षाबंधन पर्व पर अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों के अनुरूप ‘ अभ्युदय भारत न्यूज’ ने कारगार पहल कर बहनों एवं बच्चियों की सुरक्षा के लिए ‘‘ऑपरेशन  वीरांगना’’ वीमेन्स् सेफ्टी अभियान प्रारंभ कर रक्षाबंधन पर्व का तोहफा दिया है। देश और प्रदेश में अग्रणी रूप से मीडिया, न्यूज के क्षेत्र में कार्य कर रहे राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल/ न्यूज चैनल ‘‘अभ्युदय भारत न्यूज’’ द्वारा इस अनूठे अभियान में समाज में कार्यरत स्वयंसेवी सामाजिक संगठनों, जागरूक महिला संगठनों, महिला समितियों तथा युवा वालंटियर्स, महाविद्यालयीन- विश्वविद्यालयीन छात्र - छात्राओं का साथ लेकर ‘‘ऑपरेशन  वीरांगना’’ वीमेन्स् सेफ्टीअभियान प्रारंभ किया जायेगा । देश और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हालियां दिनों में लगातार महिलाओं एवं बच्चियों के साथ बढ़ते बलात्कार, शोषण और अत्याचार की खबरें निरंतर सामने आ रहीं है। जिसके लिए कानून और पुलिस प्रशासन अपना काम कर ही रहे है किंतु देश और समाज में महिलाओं एवं बच्चियों के साथ ऐसे अनाचार की घटनाओं को रोकने के लिए समाज और जागरूक लोगों को सामने आकर पीड़ित महिलाओं और बच्चियों की मदद् करना अतिआवश्यक हो गया है । समाज एवं मीडिया की जागरूकता से ऐसे अपराधिक घटनाओं को रोकने में मदद् मिलेगी तथा पीड़ित महिला एवं बच्चियों को न्याय मिल सकेगा । इस रक्षाबंधन पर्व पर बहनों एवं बच्चियों की सुरक्षा के लिए अभ्युदय भारत न्यूज की नवपहल पर ‘‘ऑपरेशन  वीरांगना’’ वीमेन्स् सेफ्टी अभियान की शुरूआत की जा रही है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए जागरूक लोगों और विधिक के जानकार लोगों को जोड़ा जायेगा। ‘‘ऑपरेशन  वीरांगना’’ वीमेन्स् सेफ्टी अभियान अंर्तगत मुसीबत में फंसी कोई भी महिला एवं बच्चियां तथा उनके परिजन इन मोबाइल नंबर - 9238833495, 9238831787, 9828901159, 07752327260 पर संपर्क कर सकते है । अभ्युदय भारत न्यूज की सक्रिय टीम तथा युवा वालंटियर्स महिलाओ एवं बच्चियों की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। ‘‘ऑपरेशन  वीरांगना’’ वीमेन्स् सेफ्टी अभियान में जुड़ने वाले युवा छात्रों को रक्षक वीर तथा युवा छात्राओं को रक्षक वीरांगना का स्पेशल  टैग दिया जायेगा । अभ्युदय भारत न्यूज द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए संवैधानिक रूप से कानून और पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग कर पीड़ित महिलाओं एवं बच्चियों की हर संभव कानूनी मदद् की जावेगी। इसके लिए निःशुल्क लाॅ सेल की स्थापना भी की जावेगी, जिसमें विधि के जानकार लोगों, सेना एवं पुलिस से रिटायर्ड लोगों, जागरूक समाजसेवी लोगों तथा महिला सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा सोशल एक्टिविस्ट को भी जोड़ा जावेगा I अभ्युदय भारत न्यूज द्वारा प्रारम्भ किये गये ‘‘ऑपरेशन  वीरांगना’’ वीमेन्स् सेफ्टी अभियान को प्रारंभिक तौर पर छत्तीसगढ से शुरुआत की जा रही है, जिसका भविष्य में विस्तार कर अन्य राज्यों में भी इस विशेष अभियान को प्रारम्भ किया जावेगा I  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts