Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

मध्यप्रदेश न्यूज़ : लाडली बहना को ‘लाभ’, बुजुर्गों को ‘अंगूठा’! 3 महीने से लाभार्थियों की पेंशन डकार रहा शासन? अफसर बोले- ‘नहीं आया बजट’

Abhyuday Bharat News / Thu, Jul 9, 2026 / Post views : 111

Share:

कटनी (ढीमरखेड़ा)। मध्य प्रदेश में एक तरफ सरकार ‘लाडली बहना योजना’ का हर महीने ढिंढोरा पीट रही है, वहीं दूसरी तरफ सूबे के बुजुर्ग पाई-पाई को मोहताज हैं। कटनी जिले के ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत से विकास के दावों की पोल खोलती एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। यहां पिछले तीन महीनों से बुजुर्गों को उनकी सामाजिक सुरक्षा पेंशन नहीं मिली है। शासन और प्रशासन की इस बेरुखी से नाराज बुजुर्गों ने अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सीधे मुख्यमंत्री और कलेक्टर (DM) से गुहार लगाई है।

200 गांवों के बुजुर्गों के सामने संकट: महंगाई के दौर में 600 भी अटके

ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले तकरीबन 200 गांवों के हजारों बुजुर्ग इस समय गंभीर आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। बुजुर्गों का कहना है कि बीते तीन महीनों से उनके खातों में पेंशन की एक चवन्नी तक नहीं आई है, जिससे दवा-पानी और रोजमर्रा के खर्चों के लिए उन्हें दूसरों के आगे हाथ फैलाना पड़ रहा है।


बुजुर्गों ने रोष जताते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के समय सरकार ने पेंशन बढ़ाकर 1000 करने की बड़ी-बड़ी घोषणाएं की थीं। लेकिन हकीकत यह है कि जो महज 600 मिल रहे थे, सरकार वो भी समय पर देने में नाकाम साबित हो रही है।

बुजुर्गों का तीखा आरोप: “लाडली बहना का हो रहा प्रचार, हमारी सुध लेने वाला कोई नहीं”

पेंशन न मिलने से आक्रोशित बुजुर्गों ने शासन-प्रशासन के सौतेले व्यवहार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बुजुर्गों का कहना है कि सरकार ‘लाडली बहना योजना’ की किश्त हर महीने बिना चूके खातों में डाल रही है और उसका जोर-शोर से प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है।

ठीक उसी प्रकार बुजुर्गों की पेंशन भी हर महीने तय समय पर उपलब्ध करवाई जाए। बुजुर्गों ने मांग की है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कटनी कलेक्टर इस संवेदनशील मामले को तत्काल संज्ञान में लें और हमारी समस्या का स्थाई निदान करवाएं।

अधिकारी का कबूलनामा: “ऊपर से ही नहीं आ रहा पैसा”

इस पूरे महा-लापरवाही और गंभीर मामले पर जब स्थानीय प्रशासन से जवाब मांगा गया, तो सिस्टम की लाचारी सामने आ गई। ढीमरखेड़ा के समग्र सुरक्षा अधिकारी अनिल कौल ने साफ तौर पर स्वीकार किया कि शासन स्तर से ही पिछले तीन माह से पेंशन की राशि उपलब्ध नहीं कराई गई है। हालांकि, वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया जा रहा है कि जल्द से जल्द बजट जारी कर बुजुर्गों की पेंशन का भुगतान करवा दिया जाएगा।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts