Sun, 13 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

उत्तर प्रदेश न्यूज़ : वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

Abhyuday Bharat News / Mon, Jul 27, 2026 / Post views : 155

Share:

वाराणसी. पांडेपुर क्षेत्र के एक निजी स्कूल से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि नर्सरी में पढ़ने वाले एक मासूम छात्र को टॉयलेट जाने की अनुमति नहीं दी गई. मजबूरी में बच्चे ने पैंट में ही टॉयलेट कर दिया, जिसके बाद शिक्षिका ने कथित तौर पर उसे कमरे में ले जाकर गर्म चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट जला दिया और मारपीट भी की. घटना के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टॉयलेट की अनुमति नहीं मिली, फिर हुआ कथित उत्पीड़न

जानकारी के अनुसार, पांडेपुर स्थित एक निजी स्कूल में केसरी कुमार का बेटा नर्सरी का छात्र है. क्लास के दौरान बच्चे ने शिक्षिका प्रीति कुशवाहा से टॉयलेट जाने की अनुमति मांगी, लेकिन उसे जाने नहीं दिया गया. कुछ देर बाद बच्चे ने पैंट में ही टॉयलेट कर दिया. आरोप है कि इससे नाराज शिक्षिका उसे दूसरे कमरे में ले गई और गर्म चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट को जला दिया. साथ ही उसकी पिटाई कर दोबारा ऐसी गलती न करने की धमकी भी दी.

घर पहुंचकर बच्चे ने सुनाई आपबीती

स्कूल से घर लौटने के बाद बच्चे ने रोते हुए पूरी घटना अपने माता-पिता को बताई. परिजन बच्चे की हालत देखकर सन्न रह गए. उन्होंने तत्काल स्कूल प्रबंधन से संपर्क कर घटना की जानकारी मांगी, लेकिन आरोप है कि उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला. इसके बाद परिवार बच्चे को लेकर पुलिस के पास पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई.

शिक्षिका, प्रबंधन और प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने शिक्षिका प्रीति कुशवाहा, स्कूल प्रबंधन और प्रधानाचार्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 118(1) और 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इलाके में आक्रोश, जांच पर टिकी निगाहें

घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है. अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts