Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

ABN NEWS :- देश दुनिया : ईरान को पाकिस्तान पर भरोसा नहीं, भागे-भागे चीन की शरण में पहुंचे इशाक डार, बीजिंग से मिलेगी गारंटी?

Abhyuday Bharat News / Tue, Mar 31, 2026 / Post views : 207

Share:

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने के लिए पाकिस्तान ने बीते रविवार को इस्लामाबाद में क्षेत्रीय मुस्लिम देशों के साथ एक अहम बैठक की मेजबानी की थी। अब दो दिन बात पाकिस्तानी विदेश मंत्री बीजिंग पहुंचे हैं।

इस्लामाबाद/बीजिंग: पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार चीन के दौरे पर पहुंचे हैं। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि डार का चीन दौरा उनकी चीनी समकक्ष वांग यी के निमंत्रण पर हो रहा है, जहां मंगलवार को दोनों अधिकारी क्षेत्रीय घटनाक्रमों और द्विपक्षीय मामलों पर चर्चा करेंगे। डार ऐसे समय में चीन पहुंचे हैं, जब अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध पांचवें सप्ताह में पहुंच गया है। पाकिस्तान इस टकराव को कम करने के लिए मध्यस्थता की कोशिश कर रहा है।

पाकिस्तान ने इसी रविवार को इस्लामाबाद में तीन अहम मुस्लिम देशों- सऊदी अरब, मिस्र और तुर्की- के विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी की थी। इस बैठक का मकसद अमेरिका और ईरान के बीच संभावित बातचीत के लिए मध्यस्थता का ढांचा तैयार करना था। हालांकि, पाकिस्तानी सूत्रों का कहना है कि बैठक में ऐसा कोई ठोस रोडमैप सामने नहीं आया।

चीन को गारंटर बनाने की कोशिश

रिपोर्टों में कहा गया है कि बातचीत के लिए किए जा रहे पाकिस्तान के सभी प्रयास से ईरान ने खुद को दूर रखा है। तेहरान ने अमेरिका के साथ किसी भी समझौते में गारंटी की मांग कर रहा है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर वली नस्र का कहना है कि ऐसी रिपोर्ट हैं कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री इस संभावित समझौते के लिए एक गारंटर की तलाश में चीन जा रहे हैं। पूरी संभावना है कि अमेरिका के साथ बातचीत के लिए ईरान की यही शर्त है।

चीन ने किया बातचीत का समर्थन

नस्र ने एक्स पर अपने आकलन में लिखा कि पाकिस्तानी विदेश मंत्री गारंटी के विचार को वॉशिंगटन और बीजिंग के सामने रखे बिना चीन नहीं जा रहे होंगे। हालांकि, इस बात की गारंटी नहीं है कि चीन इस प्रस्ताव को स्वीकार करेगा लेकिन कूटनीतिक प्रयासों में बीजिंग सबसे आगे है।

चीन ने बातचीत में ईरान को शामिल करने के प्रयास का समर्थन किया है। पिछले सप्ताह ही इशाक डार ने अपने चीनी समकक्ष से बात की थी, जिसमें वांग ने पाकिस्तान की भूमिका की तारीफ की थी। इसके साथ ही ईरान से बातचीत की प्रक्रिया में शामिल होने का आग्रह किया था।

चीन को इसलिए लाया गया है क्योंकि ईरान अगर किसी की सुनेगा तो वह चीन ही है। चीन के विदेश मंत्रालय ने वीकेंड पर ईरान के विदेश मंत्री को फोन किया था और उन्हें इस्लामाबाद के बातचीत के प्रयास में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया था। चीन ने पाकिस्तान को भी समर्थन दिया है।

रउफ कलासरा, पाकिस्तानी पत्रकार

पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार रउफ कलासरा ने इशाक डार के चीन दौरे को अहम बताया है। क्लासरा ने कहा कि ईरान इस समय अगर किसी ताकत पर भरोसा कर सकता है तो वह चीन ही है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से उन्होंने बताया कि वर्तमान स्थिति में चीन ही ईरान को बातचीत के लिए गारंटी दे सकता है, जिस पर तेहरान भरोसा करे। चीन जो असर ईरान में रखता है, वह पाकिस्तान का नहीं है।

Tags :

# International News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts