Wed, 29 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

ABN NEWS :- देश दुनिया : ईरान का कुवैत में महा-तांडवः बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन से ताबड़तोड़ हमला किया, इंटरनेशनल एयरपोर्ट आग के गोले में तब्दील

Abhyuday Bharat News / Wed, Jun 3, 2026 / Post views : 111

Share:

पश्चिम एशिया (खाड़ी देश) में तनाव एक बार फिर से चरम पर पहुंच गया है। शांति समझौता के बीच अमेरिका-ईरान युद्ध (US-Iran War) एक बार फिर से भड़क गया है। ईरान ने कुवैत, इराक और बहरीन (Kuwait, Iraq and Bahrain) में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन से हमला किया।  अमेरिकी सेना (US Army) सने ईरान के केशम आईलैंड स्थित एक कम्युनिकेशन्स टावर पर अटैक किया है। ईरान के निशाने पर खाड़ी का छोटा देश कुवैत है। ईरान कुवैत पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है। ईरान ने कुवैत में महा-तांडव मचाते हुए बैलिस्टिक मिसाइल-ड्रोन की बरसात कर दी है।

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स यानी आईआरजीसी (IRGC) ने कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Kuwait International Airport) पर बड़ा हमला किया है। ईरान ने कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निशाना बनाकर लिस्टिक मिसाइल-ड्रोन से ताबड़तोड़ हमला किया। कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर ईरानी मिसाइल और ड्रोन हमले के बाद आग के गोले में तब्दील हो गया। हमले में कई लोग घायल हो गए। वहीं हमले के बाद सभी उड़ानें रोक दी गई है। एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लागू कर दी गई है।

अधिकारियों के मुताबिक एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 को निशाना बनाकर मिसाइल और ड्रोन हमले किए गए, जिनमें कई लोग घायल हो गए। एयरपोर्ट की इमारत को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद सभी उड़ानों की आवाजाही तत्काल प्रभाव से रोक दी गई है। कुवैत की पब्लिक अथॉरिटी फॉर सिविल एविएशन (PACA) ने बताया कि हमले के बाद एयरपोर्ट का इमरजेंसी प्लान सक्रिय कर दिया गया है।

कुवैत रक्षा मंत्रालय हमले की पुष्टि की

गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक कुवैत रक्षा मंत्रालय ने भी हमले की पुष्टि की है। मंत्रालय के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल सऊद अब्दुलअजीज अल-ओतैबी ने इसे “ईरान की आपराधिक आक्रामकता” करार देते हुए कहा कि हमले से एयरपोर्ट परिसर को गंभीर नुकसान पहुंचा है। कई लोग घायल हुए हैं. घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई है।अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी और सुरक्षा एजेंसियां नुकसान का आकलन कर रही हैं।

कुवैत सेना की एडवाइजरी

हमले के बाद कुवैत में अलार्म बज रहे हैं। लोगों से सुरक्षा निर्देशों का पालन करने का निर्देश जारी किया है। कुवैत सेना ने लोगों के लिए एक और चेतावनी जारी की है। कुवैत सेना ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- अगर कहीं मिसाइल, ड्रोन या उनके टुकड़े गिरे हुए दिखाई दें तो लोग उनके पास न जाएं और उन्हें हाथ न लगाएं। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे मलबे से लोगों की जान को खतरा हो सकता है। रक्षा मंत्रालय ने अपील की कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध वस्तु मिले तो तुरंत इमरजेंसी नंबर पर सूचना दें।

IRGC ने अमेरिकी नौसेना पर हमले का दावा किया, अमेरिका ने नकारा

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स यानी आईआरजीसी (IRGC) का दावा है कि उसने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के हेडक्वार्टर, एयरबेस और हेलीकॉप्टरों पर हमला किया। वहीं ईरान के सरकारी टीवी चैनल IRIB ने दावा किया कि अमेरिका की ओर से फारस की खाड़ी, होर्मुज स्ट्रेट और केश्म आइलैंड के आसपास हुए हमलों के जवाब में कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है।

इधर US सेंट्रल कमांड ने बयान जारी कर कहा कि तेहरान ने अपने पड़ोसी देशों में पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले किए, यह सभी नाकाम रहे। कुवैत में ईरान की दागी गई मिसाइलें या तो टारगेट तक नहीं पहुंच पाईं या उनको रास्ते में ही नष्ट कर दिया गया। इसी तरह बहरीन पर भी दागी गई 3 मिसाइलों को मार गिराया गया। यूएस सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स का दावा है कि उन्होंने आज बहरीन में U.S. 5th फ्लीट हेडक्वार्टर और उस इलाके में एक U.S. एयर बेस पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया। यह पूरी तरह से गलत है। अमेरिकी सेना पर ईरान के सभी हमले नाकाम रहे। U.S. सेना चौकन्नी है और ईरान के बेवजह हमले से बचने के लिए तैयार है।

Tags :

# International News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts