Sat, 12 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

पत्रकारिता पर आपातकाल जैसा प्रहार! शाहीन खान और नफीस खान के मामले में परिषद ने जताया विरोध

बिलासपुर में मनाया गया तर्कवादी पत्रकार गौरी लंकेश का स्मृति शहादत दिवस

संकुल स्तरीय विदाई एवं शिक्षक सम्मान समारोह में 31 शिक्षकों का सम्मान

सूचना

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत चुनाव में नहीं चलेगा आधार कार्ड-वोटर आईडी, 21 साल से कम उम्र में बनीं सरपंच; इलेक्शन कैंसिल

छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों के बदले नियम... अब NOC की जरूरत खत्म, 'नेशनल', 'इंटरनेशनल' लिखना हुआ बैन

ABN NEWS :- देश दुनिया : ईरान का ‘मिशन बदलापुर’: अमेरिका के हमले के बाद पूरे खाड़ी में मचाया कोहराम, कतर से लेकर जॉर्डन तक अमेरिकी बेस पर किया हम

Abhyuday Bharat News / Wed, Jun 10, 2026 / Post views : 156

Share:

अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर (American Apache helicopters) से दोबार शुरू हुई अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष कुछ घंटे में घाटक युद्ध में तब्दील हो गया है। अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर पर हमला करने का आरोप लगाते हुए अमेरिकी सेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) से लेकर ईरान के कई बड़े शहरों पर हमला किया। इसके जवाब में ईरान ने पूरे खाड़ी में ‘मिशन बदलापुर’ बना दिया है। ईरान ने कतर से लेकर जॉर्डन तक ताबड़तोड़ अमेरिकी बेस पर हमला (Iran attacks US base) किया है। इस हमले के बाद पूरे खाड़ी क्षेत्र में एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिए गए और कई जगहों पर धमाकों की आवाजें सुनी गईं।

ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स यानी आईआरजीसी (IRGC) ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमलों का दावा किया है। बहरीन में अमेरिकी फिफ्थ फ्लीट, कुवैत के अली अल सलेम एयरबेस और अन्य ठिकानों को निशाना बनाया।

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने दावा किया कि उसने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइल हमले किए । कम से कम चार बैलिस्टिक मिसाइलें और कई ड्रोन अमेरिकी ठिकानों की ओर दागे गए। ईरान की रेवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने दावा किया है कि उसने जॉर्डन के एक एयरबेस पर लंबी दूरी की मिसाइलों से हमला किया। IRGC के मुताबिक, इस हमले में F-35 लड़ाकू विमानों के हैंगर और कमांड सेंटर समेत चार अहम ठिकाने नष्ट कर दिए गए। कुवैत पर भी ड्रोग दागे गए हैं। इस हमले में अली अल सलेम एयरबेस को निशाना बनाया गया है। यह अमेरिकी वायुसेना का एक महत्वपूर्ण ठिकाना माना जाता है। IRGC ने कहा कि यह कार्रवाई अ।मेरिका के खिलाफ उसके व्यापक जवाबी अभियान का हिस्सा थी।

बहरीन में अमेरिकी फिफ्थ फ्लीट पर हमला

ईरान ने सबसे बड़ा हमला बहरीन में मौजूद अमेरिकी नौसेना के फिफ्थ फ्लीट मुख्यालय पर करने का दावा किया है। आईआरजीसी के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार तड़के करीब 2:30 बजे ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया गया। ईरानी मीडिया ने दावा किया कि एक मिसाइल अमेरिकी सैन्य अड्डे पर सीधे जाकर गिरी।

जॉर्डन बोला- 5 ईरानी मिसाइलों को मार गिराया

इधर जॉर्डन की सेना ने बुधवार को कहा कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरान से दागी गई 5 मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया। सेना के मुताबिक, मिसाइलें देश के पूर्वी हिस्से में स्थित अल-अजराक क्षेत्र की ओर बढ़ रही थीं। इंटरसेप्शन के बाद मिसाइलों का मलबा अलग-अलग जगहों पर गिरा, लेकिन किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं है।

अपाचे हेलीकॉप्टर के गिरने के बाद दोनों देशों में बढ़ा तनाव

बता दें कि इससे पहले ईरान द्वारा अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर (American Apache helicopters) मार गिराए जाने के बाद मंगलवार देर रात अमेरिका ने ईरान पर हमला किया था। अमेरिकी सेना (us Army) ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) से बंदर अब्बास (Bandar Abbas) तक एक साथ अटैक किया था। यूएस आर्मी ने ईरान के एयर डिफेंस, ग्राउंड कंट्रोल स्टेशन और रडार साइट्स बम बरसाए थे।

चिंगारी की शुरुआत उस समय हुई, जब होर्मुज अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा कियाकि गश्त कर रहे अमेरिकी AH-64 अपाचे हेलिकॉप्टर को ईरान ने मार गिराया है। उन्होंने जानकारी दी कि दोनों पायलट सुरक्षित हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ये भी लिखा किअमेरिका को इस हमले का जवाब देना ही होगा। इसके बाद अमेरिका ने मंगलवार देर रात ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की। होर्मुज से बंदर अब्बास तक एक साथ अटैक कर ईरान के एयर डिफेंस और रडार साइट्स पर बम बरसाकर उसे नष्ट कर दिया।

ईरान के इन 8 शहरों में US की एयर स्ट्राइक

1. केशम आईलैंड में छह धमाके
2. सिरिक आईलैंड पर पानी के 02 प्लांट तबाह
3. होर्मुज प्रांत में हमला
4. जस्क शहर
5. बुशहर
6. बंदर अब्बास में कई धमाके
7. इस्फहान
8. ⁠अहवाज (अहवाज खुजेस्तान प्रांत का शहर है, इसे ऑयल कैपिटल के नाम से जाना जाता है)

Tags :

# International News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts