Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

मध्यप्रदेश न्यूज़ : सात फेरों से पहले दूल्हे पर कानूनी शिकंजा: शादी की दहलीज पर था पार्षद का बेटा, युवती ने लगाया रेप का आरोप

Abhyuday Bharat News / Fri, Apr 17, 2026 / Post views : 240

Share:

मध्य प्रदेश के सतना से बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शादी से चंद दिनों पहले दूल्हे पर लगे दुष्कर्म के कलंक ने पूरे परिवार को शर्मसार कर दिया है। पीड़िता ने विवाह की रस्मों के बीच अचानक पहुंचकर मोहब्बत के नाम पर कई बार उसके जिस्म से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि पार्षद का बेटा है। गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पार्षद के बेटे पर रेप का आरोप

दरअसल, शहर के वार्ड क्रमांक 28 जवाहर नगर की पार्षद सुषमा सिंह लोधी के बेटे तरुण लोधी उर्फ मनी पर एक युवती ने दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। खास बात यह है कि शिकायत उस समय दर्ज कराई गई जब आरोपी की शादी महज 4 दिन बाद होने वाली है। पीड़िता का आरोप है कि तरुण की उससे कुछ समय पहले ही मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और जान-पहचान प्रेम संबंध में बदल गई। 



शादी के नाम पर दुष्कर्म

आरोप है कि तरुण ने युवती को प्यार का भरोसा दिलाया और भविष्य में शादी करने का वादा किया। इसी के चलते दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और आरोपी ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का कहना है कि वह इस रिश्ते को पूरी गंभीरता से ले रही थी। उसे विश्वास था कि यह संबंध जल्द ही शादी में बदल जाएगा।

शादी से किया इनकार तो थाणे पहुंची पीड़िता

लेकिन युवती को जैसे ही पता चला कि युवक की शादी कहीं और हो रही है तो उसने आरोपी से इस बारे में बात की और अपने रिश्ते और शादी के वादे की याद दिलाई। लेकिन आरोपी ने न सिर्फ शादी से इनकार कर दिया बल्कि उससे दूरी बनाने लगा। जानकारी के अनुसार गुरुवार को आरोपी का तिलकोत्सव कार्यक्रम होना था और 20 अप्रैल को शादी होनी थी। इसी बीच, खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही पीड़िता ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। 

पुलिस ने की FIR

शिकायत में उसने आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी तरुण सिंह लोधी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। चूंकि मामला नगर निगम की पार्षद के परिवार से जुड़ा है इसलिए यह मुद्दा तेजी से शहर में चर्चा का विषय बन गया है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts