Fri, 15 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में गहराया पेट्रोल संकट, रायपुर समेत कई जिलों में लंबी कतारें, 300 से ज्यादा पंप प्रभावित....

अनिश्चित दुनिया' में भारत को अलग-थलग करने के लिए चीन में बढ़ी हलचल, ब्रिक्स की ताकतों को तोड़ रहा अमेरिका!

फिटकरी के पानी से मुंह धोने से त्वचा को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इस्तेमाल का तरीका

थलपति विजय ने तमिलनाडु के सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों को दिया तोहफा, महंगाई भत्ता 2% बढ़ाया

मिट्टी से गढ़ी सफलता की नई इबारत

BRICS: एक साथ 10 से ज्यादा देशों के विदेश मंत्रियों से पीएम मोदी अचानक मिले, होर्मुज टेंशन पर चर्चा!

पीएम मोदी की अपील के बाद एक्शन में छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय बोले- कारकेड घटाएंगे, EV को देंगे बढ़ावा

भोपाल में मुस्लिम युवक की पिटाई के बाद उबले समाज के लोग, आधी रात को ताजुल मस्जिद के पास प्रदर्शन, धारा-144 लागू

होर्मुज संकट के बीच एक्शन में एस. जयशंकर, नई दिल्ली में ईरान के विदेश मंत्री अराघची से इन मुद्दों पर बात

सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं से मजबूत हुआ रोजगार का आधार : मुख्यमंत्री साय….

सूचना

CG : 1 अप्रैल से बढ़ेगी शराब की कीमत, छत्तीसगढ़ में प्रीमियम ब्रांड होंगे और महंगे

Abhyuday Bharat News / Tue, Feb 3, 2026 / Post views : 170

Share:

छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से देसी-विदेशी शराब और बीयर के दाम बढ़ जाएंगे। नई आबकारी नीति के तहत प्रीमियम ब्रांड और महंगे होंगे, वहीं शराब अब कांच की जगह प्लास्टिक बोतल में उपलब्ध होगी।

20 wines under Rs 1.5K: Different bottles for different moods, and of  course, the weather - The Economic Times

छत्तीसगढ़ में शराब की कीमतें बढ़ने वाली हैं। राज्य सरकार ने शराब पर रिवाइज्ड एक्साइज ड्यूटी के बारे में एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसे 30 जनवरी, 2026 को गजट में पब्लिश किया गया था। नए रेट 1 अप्रैल, 2026 से लागू होंगे। इसके तहत, भारतीय, विदेशी शराब और बीयर महंगी हो जाएंगी।

A Wine Drinker's Guide to Wine Glass Types – MacysWine Shop

छत्तीसगढ़ में शराब के शौकीनों की अब जेब और ढीली होने वाली है. नए वित्तीय वर्ष के लिए आबकारी नीति (Chhattisgarh Excise Policy) में बड़े बदलाव का ऐलान किया गया है. राज्य में अब महंगी प्रीमियम ब्रांड की शराब के दाम बढ़ जाएंगे. इसके अलावा बीयर (Beer) और रेडी-टू-ड्रिंक पेय की कीमतें भी बढ़ने वाली हैं. सरकार के नए राजपत्र के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 से नई दरें (New Rates of Sharab and Beer) लागू हो जाएंगी.

नई ड्यूटी दरों के अनुसार, देशी और विदेशी शराब पर ड्यूटी टैक्स बढ़ाया है. विदेशी शराब की कीमत के हिसाब से अलग-अलग ड्यूटी तय हुई है. इसके अलावा शराब की बोतलों की पैकिंग में भी बदलाव किया गया है. कांच की जगह अब शराब प्लास्टिक की बोतलों में मिला करेगी.

Latest and Breaking News on NDTV

इस फैसले का सबसे ज्यादा असर प्रीमियम यानी महंगी शराब ब्रांड्स (Liquor Premium Brands) पर पड़ेगा. सरकार ने सेना और अर्धसैनिक बलों के लिए न्यूनतम ड्यूटी दरें तय की हैं. देसी शराब की लैंडिंग प्राइस पर 50 प्रतिशत काउंटरवेलिंग ड्यूटी लागू की गई है. विदेशी शराब स्पिरिट, वाइन और रेडी-टू-ड्रिंक कैटेगरी पर भी 50 प्रतिशत तक ड्यूटी होगी.

प्वाइंट्स में समझें

  • 3500 तक की विदेशी शराब पर ₹475 प्रति प्रूफ लीटर.

  • 3501 से ऊपर की शराब पर ₹805 प्रति प्रूफ लीटर.

  • बीयर और लो-अल्कोहल ड्रिंक पर भी नई ड्यूटी दरें तय.

  • 100 तक की बीयर पर ₹120 प्रति बल्क लीटर.

  • 121 और उससे अधिक पर ₹175 प्रति बल्क लीटर.

  • इसके अलावा 10% तक अल्कोहल वाले रेडी-टू-ड्रिंक पेय पर भी ₹475 प्रति प्रूफ लीटर ड्यूटी लगेगी.

महंगी ब्रांड पर टैक्स बढ़ा

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, विदेशी शराब पर ड्यूटी अब रिटेल सेल प्राइस (RSP) यानी बाजार में बिकने वाले प्राइस स्लैब के आधार पर तय की गई है। मतलब, शराब का ब्रांड जितना महंगा होगा, उस पर उतना ही ज्यादा टैक्स देना होगा। इसके साथ ही, भारतीय शराब, बीयर और रेडी-टू-ड्रिंक (RTD) बेवरेज पर भी टैक्स बढ़ा दिया गया है।

प्लास्टिक बोतल में बिकेगी शराब

नई एक्साइज पॉलिसी 2026-27 के तहत एक और बड़ा बदलाव किया गया है। सरकारी शराब की दुकानों में अब कांच की बोतलों के बजाय प्लास्टिक की बोतलों में शराब बेची जाएगी। सरकार का दावा है कि इससे ट्रांसपोर्टेशन आसान होगा और खर्च कम होगा। हालांकि, कीमतों पर कंज्यूमर्स को सीधा फायदा होता नहीं दिख रहा है।

प्रति प्रूफ लीटर क्या होता है?

प्रूफ़ लीटर शराब में मौजूद शुद्ध अल्कोहल की मात्रा को मापने की एक यूनिट है। आसान शब्दों में कहें तो, यह शराब में अल्कोहल की मात्रा बताता है, बोतल में मौजूद कुल लिक्विड की मात्रा नहीं। उदाहरण के लिए, अगर एक बोतल में 1 लीटर शराब है और उसमें 50% अल्कोहल है, तो उसमें 0.5 प्रूफ़ लीटर अल्कोहल माना जाएगा। अगर 1 लीटर शराब में 42.8% अल्कोहल है, तो उसमें लगभग 0.43 प्रूफ़ लीटर अल्कोहल होगा।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts