Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

दिल्ली न्यूज : ना खाऊंगा ना खाने दूंगा धोखा था अरुणाचल CM से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस ने ऐसे साधा निशाना

Abhyuday Bharat News / Mon, Apr 6, 2026 / Post views : 208

Share:

अरुणाचल प्रदेश में सरकारी ठेकों में कथित गड़बड़ियों की जांच को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा कि 'ना खाऊंगा ना खाने दूंगा' पूरी तरह से धोखा था। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि यह तो बस शुरुआत है।

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को अरुणाचल प्रदेश में सरकारी ठेकों में कथित गड़बड़ियों की जांच के लिए प्रारंभिक जांच शुरू करने का निर्देश दिया है। खासतौर पर यह मामला उन आरोपों से जुड़ा है, जिनमें CM पेमा खांडू के परिवार से जुड़े लोगों को ठेके दिए जाने की बात कही गई है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद कांग्रेस ने बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा कि ' ना खाऊंगा ना खाने दूंगा ' एक पूरी तरह से धोखा था जिसका पर्दाफाश अब हो रहा है।

यह तो बस शुरुआत है, कांग्रेस ने साधा निशाना
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कहा कि यह तो बस शुरुआत है और कई अन्य बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी इसी श्रेणी में आते हैं,जिनमें पूर्वोत्तर के एक मुख्यमंत्री जो बहुत जल्द पूर्व मुख्यमंत्री होने वाले हैं वह भी शामिल हैं। कांग्रेस का यह हमला तब आया जब सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को अरुणाचल प्रदेश में सार्वजनिक निर्माण कार्यों के ठेके कथित तौर पर मुख्यमंत्री के परिवार के सदस्यों के स्वामित्व वाली कंपनियों को दिए जाने के मामले में दो सप्ताह के भीतर प्रारंभिक जांच शुरू करने का निर्देश दिया।

अरुणाचल प्रदेश में 1 जनवरी 2015 से 31 दिसंबर 2025 तक सार्वजनिक कार्यों, ठेकों और कार्य आदेशों के आवंटन और उनके क्रियान्वयन की जांच की जाए। सीबीआई इस निर्णय की तारीख से दो सप्ताह में प्रारंभिक जांच (पीई) दर्ज करेगी और कानून के अनुसार आगे बढ़ेगी।

स्टिस विक्रम नाथ की अध्यक्षता वाली पीठ, सुप्रीम कोर्ट


मामला सुप्रीम कोर्ट क्यों पहुंचा
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट को बताया गया कि पिछले 10 वर्ष में अरुणाचल प्रदेश में लगभग 1,270 करोड़ रुपये के सरकारी ठेके और कार्य आदेश मुख्यमंत्री खांडू के परिजन से जुड़ी चार कंपनियों को दिए गए। याचिकाकर्ता एनजीओ सेव मोन रीजन फेडरेशन और वॉलंटरी अरुणाचल सेना की ओर से पेश अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने राज्य सरकार द्वारा दायर हलफनामे का हवाला देते हुए दलील दी कि कई ठेके मुख्यमंत्री के परिवार के सदस्यों के स्वामित्व वाली कंपनियों को दिए गए।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts