Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

कवर्धा : साइकिल से दफ्तर पहुंचे एसपी और एएसपी

Abhyuday Bharat News / Wed, May 13, 2026 / Post views : 157

Share:

 कवर्धा में साइकिल से दफ्तर पहुंचे एसपी और एएसपी

कवर्धा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से पेट्रोल और डीजल के सीमित उपयोग और ऊर्जा संरक्षण की अपील का छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक गलियारों में सकारात्मक असर दिखने लगा है. मंगलवार को कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) धर्मेंद्र सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) पुष्पेंद्र सिंह बघेल अपने कार्यालय साइकिल से पहुंचे, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया. 

इन आला अधिकारियों ने खुद पैडल मारकर न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, बल्कि आम नागरिकों को भी इस राष्ट्रीय मुहिम में योगदान देने के लिए प्रेरित किया.

एसपी धर्मेंद्र सिंह ने जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की है कि वे सप्ताह में कम से कम एक दिन पैदल या साइकिल से कार्यालय आएं. विशेष रूप से कार्यालय के समीप रहने वाले कर्मियों को वाहनों का अनावश्यक प्रयोग टालने के लिए प्रोत्साहित किया गया है. 

इस पहल में डीएसपी संजय ध्रुव सहित विभाग के कई अन्य कर्मचारी भी शामिल हुए. 

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने हाल ही में ऊर्जा बचत को आर्थिक स्थिरता और वैश्विक मजबूती के लिए अनिवार्य बताया था. 

भारत कच्चे तेल के आयात पर भारी विदेशी मुद्रा खर्च करता है, ऐसे में इस तरह के छोटे प्रयास न केवल आर्थिक मोर्चे पर देश को सशक्त बनाएंगे, बल्कि पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में भी एक सामूहिक योगदान साबित होंगे.

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts