Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

Trending news : बंगाल में सुपर इमरजेंसी! ममता बनर्जी के घर के बाहर पुलिस तैनाती से भड़की TMC, ममता ने कहा कि मुझे हाउस अरेस्ट किया गया.

Abhyuday Bharat News / Mon, Jul 6, 2026 / Post views : 105

Share:

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक नाबालिग बच्ची का शव बरामद होने के बाद से राज्य में सियासी सरगर्मी तेज एक बार फिर से तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  ने बरुईपुर जाने का ऐलान किया था, जिसके बाद उनके घर के बाहर केंद्रीय बलों की तैनाती कर दी गई है। TMC ने इसे लेकर पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी का दावा है कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में 12 वर्षीय किशोरी का शव तालाब से मिलने के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया। एक 12 साल की लड़की कथित तौर पर गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई। जिसके बाद से सियासी सरगर्मी शुरू हो गयी।

TMC ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती और रूट मार्च को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। TMC ने कहा कि भाजपा का सिर्फ एक ही एजेंडा है और वो है विपक्ष का गला घोंटना। विपक्ष की आवाज को दबानो, उनकी कहीं आने जाने पर रोक लगाना।

बरुईपुर में 12 साल की नाबालिग किशोरी के साथ रेप और हत्या की वारदात को लेकर ममता बनर्जी ने 6 जुलाई को बरुईपुर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करने का ऐलान किया है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई. उनके बारुईपुर दौरे से पहले वहां केंद्रीय बल तैनात किए गए।

ममता बनर्जी ने कहा है कि नाबालिग किशोरी के पीड़ित परिवार से मिलने बरुईपुर जाना चाहती थी, इसलिए मुझे हाउस अरेस्ट किया गया। 

TMC के ऑफिशियल एक्स हैंडल से कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी के नाबालिग किशोरी के पीड़ित परिवार से मिलने बरुईपुर जाने का ऐलान करते ही उन्हें घर के बाहर निकलने से रोकने के लिए उनके आवास पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। बैरिकेडिंग कर दी गई।

TMC की राज्यसभा सांसद डोला सेन ने BJP सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि बंगाल और कोलकाता में भाजपा के शासन में क्या क्या हो रहा है, ये किसी से छिपा हुआ नहीं है। हर कोई जानता है कि बरुईपुर में क्या हुआ।

वहीं, BJP ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि यह सामान्य सुरक्षा व्यवस्था को लेकर टीएमसी की विवाद खड़ा करने की कोशिश है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts