Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: रोहतास में रेड लाइट एरिया पर छापा, छत्तीसगढ़ की 41 नाबालिग लड़कियों का किया गया रेस्क्यू, 5 गिरफ्तार

Admin / Sat, Mar 8, 2025 / Post views : 347

Share:

Raid On Red Light Area रोहतास : बिहार के रोहतास में आज रेड लाइट एरिया में पुलिस ने दबिश दी तो हड़कंप मच गया. अचानक पुलिस को देख लड़कियां भागने लगी. इसी दौरान पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर 45 से ज्यादा लड़कियों को रेस्क्यू किया. वहीं 5 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है.

रोहतास के रेड लाइट एरिया में छापेमारी :

Raid On Red Light Area मिली जानकारी के मुताबिक, नटवार थाना क्षेत्र में रोहतास पुलिस ने रेड लाइट एरिया में छापेमारी की बड़ी कार्रवाई की. यहां से पुलिस ने 45 लड़कियों का रेस्क्यू किया है. यह सभी नाबालिग हैं. इसके साथ ही 4 नाबालिग लड़के का भी रेस्क्यू हुआ है.

45 लड़कियों का रेस्क्यू किया है

रेस्क्यू की गयी सभी नाबालिग बच्चियों को सासाराम के बाल कल्याण समिति में लाया गया है. पुलिस की मानें तो यह 41 लड़कियां छत्तीसगढ़ सहित दूसरे राज्यों की रहने वाली हैं. जिन्हें शादी समारोह में नाच गाने के कार्यक्रम के लिए लाया गया था. सभी के उम्र का सत्यापन कराया जा रहा है. बिहार, छत्तीसगढ़ सहित अन्य प्रांतों से भी लड़कियों को यहां नाच गाना कराने के लिए लाया गया था. गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई. जिसमें बचपन बचाओ समिति के लोग भी शामिल थे.”- रौशन कुमार, एसपी, रोहतास

लालच देकर यहां लाया जाता है

Raid On Red Light Area बताया जाता है कि जिले के नटवार बेदा, बिश्रामपुर सहित कई इलाके में दूसरे प्रांत से लड़कियों के परिवार को लालच देकर उनके बेटियों को यहां लाते हैं. वही डांस प्रोग्राम के बहाने इनसे गलत काम भी करवाया जाता है. फिलहाल पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है.

50 हज़ार में परिजनों ने बेचा

बाल कल्याण समिति के सदस्य गगन पांडे ने बताया, ‘ये सभी लड़कियां करीब 2 साल से इस दलदल में फंसी थी। किसी के माता-पिता 50 हजार की चाहत में उसे किसी और के साथ सोने को मजबूर कर दिया..तो किसी के पेरेंट्स ने अपनी बच्चियों को दूसरे के सामने डांस करने के लिए मजबूर कर दिया।’

इन लड़कियों से पहले तो ऑर्केस्ट्रा में डांस करवाया गया। इसके बाद जब ये लड़कियां धीरे-धीरे ट्रेंड होने लगीं तो इनको कस्टमर को दिया जाने लगा। इस दौरान उन लड़कियों के साथ गलत काम भी होता था। इस कस्टमर से जो पैसे मिलते थे, वो आधे लड़की के परिजन के पास जाते थे।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts