Sat, 12 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

पत्रकारिता पर आपातकाल जैसा प्रहार! शाहीन खान और नफीस खान के मामले में परिषद ने जताया विरोध

बिलासपुर में मनाया गया तर्कवादी पत्रकार गौरी लंकेश का स्मृति शहादत दिवस

संकुल स्तरीय विदाई एवं शिक्षक सम्मान समारोह में 31 शिक्षकों का सम्मान

सूचना

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत चुनाव में नहीं चलेगा आधार कार्ड-वोटर आईडी, 21 साल से कम उम्र में बनीं सरपंच; इलेक्शन कैंसिल

छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों के बदले नियम... अब NOC की जरूरत खत्म, 'नेशनल', 'इंटरनेशनल' लिखना हुआ बैन

गोवा खबर : गोवा नाइट क्लब में कैसे भड़की आग? CM ने किया बड़ा खुलासा, मामले में 4 मैनेजर गिरफ्तार

Abhyuday Bharat News / Mon, Dec 8, 2025 / Post views : 387

Share:

गोवा नाइट क्लब में कैसे भड़की आग? CM ने किया बड़ा खुलासा, मामले में 4 मैनेजर गिरफ्तार

नाइट क्लब 'बिर्च बाय रोमियो लेन' में लगी भीषण आग में गाजियाबाद के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जो गोवा में छुट्टियां मनाने आए थे।

उत्तरी गोवा के अरपोरा गांव स्थित लोकप्रिय नाइट क्लब 'बिर्च बाय रोमियो लेन' में शनिवार देर रात लगी भीषण आग ने कम से कम 25 लोगों की जान ले ली। इस दर्दनाक हादसे में गाजियाबाद के एक ही परिवार के तीन सदस्यों और दिल्ली के चार पर्यटकों सहित कुल सात पर्यटक मारे गए हैं, जबकि मृतकों में 18 क्लब कर्मचारी शामिल हैं।

दम घुटने से हुईं 23 मौतें

शुरुआती दौर में आग का कारण सिलेंडर ब्लास्ट बताया गया था, लेकिन पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि केवल दो लोग जलकर मरे हैं, जबकि बाकी 23 लोगों की मौत दम घुटने से हुई है।

उत्तराखंड के शेफ की मौत

क्लब के तंदूर शेफ, उत्तराखंड निवासी संदीप नेगी, जो घटना के समय किचन में थे, भी इस हादसे का शिकार हुए। उनकी बॉडी दम घुटने के कारण इतनी फूल गई थी कि पहचानना मुश्किल हो रहा था।

सीएम प्रमोद सावंत ने बताया कि आग इलेक्ट्रिकल फायर वर्क्स से लगी। धुआं तेज़ी से नीचे बेसमेंट/किचन में फैल गया। क्लब में निकलने का केवल एक ही रास्ता होने के कारण नीचे बेसमेंट में फंसे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और दम घुटने से उनकी मौत हो गई।


4 मैनेजर गिरफ्तार, क्लब के मालिक पर FIR

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए क्लब के चार मैनेजरों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन पर लापरवाही और गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार मैनेजर में राजीव मोदक, राजीव सिंघानिया, विवेक सिंह और प्रियांशु शामिल हैं। वहीं, क्लब के मालिक सौरभ लूथरा पर भी FIR दर्ज की गई है।

परमिट देने वाले अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कठोर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। सीएम ने तत्काल मैजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं और एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी है।

PWD विभाग और पुलिस कर्मियों की एक टीम जल्द ही एक व्यापक सुरक्षा मानक संचालन प्रक्रिया तैयार करेगी। इस SOP को भविष्य में राज्य के सभी क्लबों और प्रतिष्ठानों द्वारा अनिवार्य रूप से फॉलो किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि जिन सरकारी अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन करके क्लब को परमिशन दी थी, उन संबंधित विभागों पर भी सख्त एक्शन लिया जाएगा। एहतियात के तौर पर, सुरक्षा मानदंडों के उल्लंघन के संदेह में रोमियो लेन के बाकी क्लबों को भी सील कर दिया गया है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts