Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: रायपुर में भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक में जोरदार टक्कर से 5 की मौत, क्रेन से वाहन काटकर निकाले शव

Admin / Fri, Mar 7, 2025 / Post views : 317

Share:
रायपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। गुरुवार के दिन एक कार डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रक से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं, कार में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार काटकर शव को निकाला है। रायपुरः छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे 53 पर उमरिया के मयूर कॉलेज के समीप ट्रक की टक्कर से कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पांचो युवक शामिल हैं। हादसा इतना भयानक था कि ट्रक से टकराते ही कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को काटकर शवों को बाहर निकाला और पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार का टायर फटने के बाद वह बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई। उसके बाद कार की टक्कर ट्रक से हो गई। एक्सीडेंट इतना खतरनाक था कि 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर CG 04 NQ 5063 रायपुर का बताया जा रहा है। 5 युवकों की गई जान पुलिस ने जांच के बाद 5 मृतक युवक की शिनाख्त कर ली है। प्राथमिक जानकारी अनुसार सभी युवक उरला निवासी बताये जा रहे हैं। अछोली निवासी मोहम्मद फिरोज और उसके दोस्त कार में सवार थे। कार मोहम्मद फिरोज की बताई जा रही है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थित हो गई। तेज रफ्तार में थी कार बताया जा रहा है कि कार तेज रफ्तार में थी। तभी अचानक टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड में चली गई। इस दौरान सामने से आ रही ट्रक ने उसे जोरदार ठोकर मार दी, जिससे यह दुखद हादसा हुआ। मृतक युवक आरंग की ओर से आ रहे थे। मौके पर एडिशनल एसपी ग्रामीण समेत पुलिस बल पहुंचा। हादसे के बाद क्रेन की मदद से कार को हटाकर ट्रैफिक बहाल किया गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाने के साथ ही हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts