Thu, 30 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

ज्ञान से प्रज्ञा तक की यात्रा और मानव चेतना का महापर्व

दिव्यांग राहुल आनंद के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु आर्थिक सहायता राशि की मांग

बिलासपुर-रायपुर रोड संदेश UP ढाबा में नारायणपुर सरपंच बिसाहू साहू का दबंगई, जमकर तोड़फोड़

सावन के पहले दिन खाली पड़ा बाबा केदार का दरबार, तीसरे दिन भी नहीं शुरु हो सकी यात्रा

थाईलैंड में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण, 5 भारतीय गिरफ्तार, आरोपी बोले – पाकिस्तानी के कहने पर किडनैपिंग की

अमित शाह से जवाब की मांग पर अड़ा विपक्ष, इधर संसद भवन में पीएम की बैठक, 5 केंद्रीय मंत्री मौजूद

पाकिस्तान पर भड़की महबूबा मुफ्ती, शहबाज सरकार को दे डाली वार्निंग, जानें क्या है पूरा मामला

भारी बारिश का कहर : उदंती नदी पर बन रहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल ढहा, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित,

सर्वांगीण विकास का भ्रम : जब खेल के मैदान मौन हो जाते हैं, तब शिक्षा अधूरी रह जाती है

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

सूचना

: 50 साल पुराना आकाशवाणी का टावर गिरा, बड़ा हादसा होने से टला, इलाके में रेडियाे पर प्रसारण ठप

Admin / Sat, Feb 22, 2025 / Post views : 261

Share:
जगदलपुर. बस्तर में आज बड़ा हादसा होते-होते बच गया. जिले के तेली मारेगा में आकाशवाणी केंद्र है, जहां प्रसारण के लिए 150 मीटर ऊंचा टावर लगा हुआ है. करीब 50 साल पहले स्थापित ये टावर काफी जर्जर स्थिति में था, जिसके कारण यह टावर शुक्रवार की दोपहर अचानक गिर गया. हालांकि उस वक्त आसपास कोई कर्मचारी और ग्रामीण नहीं थे, जिसके चलते एक बड़ा हादसा टल गया. इस घटना के बाद इलाके में रेडियो पर प्रसारण बंद हो गया है. बता दें कि करीब 50 साल पहले 1970 में तेली मारेगा में प्रसारण केंद्र की स्थापना की गई थी. इसी वक्त यहां टावर लगाया गया था, जिसके जरिए दूरदर्शन और आकाशवाणी का प्रसारण होता है. ये टॉवर काफी जर्जर हो गया था, लेकिन प्रशासन ने लापरवाही बरतते हुए इस टॉवर को ना ही हटाया और ना ही उसकी मरम्मत कराकर मजबूत किया. इसके चलते ये टॉवर अचानक धराशाई हो गया.

बाउंड्रीवॉल का एक हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त

टावर धराशाई होते वक्त तीन अलग-अलग हिस्सों में गिरा, जिसकी वजह से नजदीक में मौजूद बाउंड्रीवॉल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है. फिलहाल टावर टूटने की वजह से इलाके में रेडियो पर प्रसारण बंद हो गया है.

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts