Wed, 10 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

बिजली की मांग को लेकर 48 गांवों के 500 ग्रामीणों ने खून से लिखा PM मोदी को पत्र, कहा...

TMC का कांग्रेस में विलय? सोनिया गांधी का ममता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का ऑफर, अभिषेक बनर्जी को पार्टी महासचिव

जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया आई, बोले- ‘सबसे बड़ी कसौटी…

ईरान का ‘मिशन बदलापुर’: अमेरिका के हमले के बाद पूरे खाड़ी में मचाया कोहराम, कतर से लेकर जॉर्डन तक अमेरिकी बेस पर किया हम

Alpha का धमाकेदार टीजर रिलीज, सबसे अलग किरदार में दिखेगी Alia Bhatt …

बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान का छज्जा गिरा, सात श्रद्धालु घायल

एल्विश यादव ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जवाब में बनाई ‘खरगोश जनता पार्टी’, बोले- बहस नहीं, पेस्ट कंट्रोल जरूरी

मार्क जकरबर्ग का बड़ा धमाकाः Meta भारत में खेलेगा पहला AI Data Center, रिलायंस इंडस्ट्रीज से मिलाया हाथ

चीन ने मरोड़ दी जापान की गर्दन, नहीं मानी अमेरिका की बात, भारत पर भी संकट?

12 साल में मोदी सरकार के 12 बड़े फैसले, जिसने बदल दी देश की राजनीति

सूचना

: खुफिया चेंबर से नोटों का जखीरा मिल गया, चेंबर से 2.85 करोड़ बरामद

Admin / Fri, Mar 14, 2025 / Post views : 204

Share:

पुलिस ने जिन दो ड्राइवरों के कब्जे से पैसे जब्त किए है,वह अलग-अलग कारोबारियों के है या फि किसी एक कारोबारी का,फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है। ये रकम दिल्ली के किसी कारोबारी का होना बताया जा रहा है। दिल्ली के कारोबारी का रायपुर में किसके साथ कनेक्शन जुड़े हुए, पुलिस और आयकर टीम इसकी पड़ताल कर रही है।

टाटीबंद में पुलिस ने मंगलवार देर रात जिस इनोवा कार से एक करोड़ 67 लाख रुपए जब्त की थी,उसी कार में एक और खुफिया चेंबर से गुरुवार को दो करोड़ 85 लाख रुपए और जब्त किया गया है। इस तरह से नोटों की कुल जब्ती 4.52 करोड़ रुपए की बात सच निकली। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह पूरी रकम दिल्ली के किसी कारोबारी का है,जिसे नागपुर में छोड़ने दो ड्राइवर हायर किए गए थे। हवाला कारोबार से जुड़े किसी करीबी ने पुलिस को यह जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रूकवाकर तलाशी ली तो डिक्की में बनाए गए खुफिया चेंबर से नोटों का जखीरा मिला।

4.52 करोड़ रुपये के नोटों की जब्ती को लेकर आमानाका थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच आयकर अधिकारी कर रहे हैं। नोटों के स्त्रोत के बारे में आयकर अफसरों द्वारा ही कुछ बता पाने की बात कही जा रही है। पुलिस अफसरों के अनुसार हवाला की जांच पुलिस नहीं करती,इस वजह से उन्हें इस संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं है। इस संबंध में आयकर के अफसरों से नोटों के स्त्रोत के बारे में जानकारी पूछने पर अफसर जांच पूरी होने के बाद ही बात कह रुपए के संबंध में कुछ भी बता पाने को लेकर असमर्थता जताई है।

दूसरे चेंबर के बारे में पूछताछ में खुला राज

रुपए के साथ पकड़े गए उप्र के मथुरा जिले के श्रीकांत और आगरा जिले के विनोद कुशवाहा से पुलिस ने गुरुवार को एक बार फिर नए सिरे से पूछताछ की। पूछताछ में दोनों आरोपितों ने कार में एक और चेंबर बने होने और उसमें 2.85 करोड़ रुपये होने की जानकारी दी। दूसरे चेंबर की तलाशी लेने पर 2.85 करोड़ रुपए मिला। यह गुप्त चेंबर इस ढंग से बनाया गया था कि जिसे कोई भी आसानी से नहीं जान सकता। जब्त नोट फिलहाल पुलिस के कब्जे में है।

हर सप्ताह बड़ी रकम का लेनदेन

पुलिस ने भारत सीरीज की जिस कार को जब्त किया है। उक्त कार का उपयोग हवाला की रकम ट्रांसफर करने के लिए किया जाता था। बताया जा रहा है कि इस कार से हर सप्ताह पांच से दस करोड़ रुपए हवाला के माध्यम से नागपुर पहुंचाया जाता था। चूंकि बस या ट्रेन रूट से नोट जब्त होने का खतरा बना रहता है। लिहाजा हवाला कारोबार से जुड़े लोग कार में विशेष प्रकार का चेंबर बनाकर उसमें पैसे छिपाकर नागपुर पहुंचाने का काम करते थे।

जवाहरनगर,रामसागरपारा हवाला कारोबार का अड्डा

लंबे समय से एमजी रोड से लगे जवाहरनगर और रामसागरपारा हवाला कारोबार का बड़ा अड्डा बना हुआ है। हवाला से जुड़े सूत्रों की माने तो जवाहरनगर में हवाला के एक रसूखदार बड़े कारोबारी के दफ्तर में रोज पांच से दस करोड़ रुपये इधर से उधर किया जाता है। इस कारोबारी के बारे में पुलिस के साथ ही आयकर को भी जानकारी है लेकिन राजनैतिक पहुंच के कारण उस पर कभी हाथ नहीं डाला गया।

 

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts