Thu, 30 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

ज्ञान से प्रज्ञा तक की यात्रा और मानव चेतना का महापर्व

दिव्यांग राहुल आनंद के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु आर्थिक सहायता राशि की मांग

बिलासपुर-रायपुर रोड संदेश UP ढाबा में नारायणपुर सरपंच बिसाहू साहू का दबंगई, जमकर तोड़फोड़

सावन के पहले दिन खाली पड़ा बाबा केदार का दरबार, तीसरे दिन भी नहीं शुरु हो सकी यात्रा

थाईलैंड में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण, 5 भारतीय गिरफ्तार, आरोपी बोले – पाकिस्तानी के कहने पर किडनैपिंग की

अमित शाह से जवाब की मांग पर अड़ा विपक्ष, इधर संसद भवन में पीएम की बैठक, 5 केंद्रीय मंत्री मौजूद

पाकिस्तान पर भड़की महबूबा मुफ्ती, शहबाज सरकार को दे डाली वार्निंग, जानें क्या है पूरा मामला

भारी बारिश का कहर : उदंती नदी पर बन रहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल ढहा, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित,

सर्वांगीण विकास का भ्रम : जब खेल के मैदान मौन हो जाते हैं, तब शिक्षा अधूरी रह जाती है

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

सूचना

: कथा सुनने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, एक युवक की मौत, 4 गंभीर

Admin / Fri, Mar 28, 2025 / Post views : 258

Share:

जशपुर जिले के मयाली में चल रही पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा सुनने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में पिकअप में सवार 35 लोग घायल हुए….

शिव महापुराण कथा में सम्मिलित होने जा रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर ग्राम हर्राडांड के बाजारडांड के समीप दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पिकअप में बच्चों से लेकर बुजूर्ग महिला व पुरूष तक 30 से 35 की संख्या में लोग सवार थे। दुर्घटना में दो दर्जन से अधीक लोगो को ज्यादा चोटें आई हैं, जिसमे से 4 से 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को निजी वाहनों एवं एम्बुलेंस से कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया है। गंभीर घायलों को नगर के एक निजी चिकित्सालय सघन उपचार के लिए रेफर किया गया है। कुनकुरी पुलिस घटना की जांच एवं कार्यवाही में जुट गई है।

हादसे में एक युवक की मौत

जानकारी मिली है कि इस हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस बीच डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं चार लोगों की हालत गंभीर है, जिनका इलाज जारी है। यह घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र के हर्राडांड़ की है।

शिव कथा में शामिल होने आ रहे थे ग्रामीण

दुर्घटना के संबंध में मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ग्राम गोरिया एवं पकरीकछार क्षेत्र से लोग पिकअप में सवार होकर ग्राम मयाली में चल रहे, शिव महापुराण कथा के समापन में सम्मिलित होने आ रहे थे। ग्राम हर्राडांड के पास वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से दुर्घटना घटित हो गई।
घायलों को सीएचसी कुनकुरी लाए जाने के बाद चिकित्सकों की कमी का सामना करना पड़ा और घायलों को उपचार हेतु एम्बुलेंस न होने की स्थिति में निजी वाहनों से लाया गयाञ गंभीर रूप से घायल लोगों के सघन उपचार के लिए भी निजी अस्पताल भेजने की स्थिति निर्मित हुई। घायलों के उपचार हेतु कथा स्थल पर लगे चिकित्सा दल के चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों को सीएचसी बुलाया गया।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts