Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: हुंकरा पहाड़ में मिली युवक की अधजली लाश, आत्मदाह की आशंका

Admin / Sat, Mar 1, 2025 / Post views : 288

Share:

जांच में जुटे पुलिस की थ्योरी है कि घटनास्थल पर मिले परिस्थितिजन्य साक्ष्य से भी ऐसा लग रहा कि उसने खुद से पेट्रोल छिड़क कर आग लगाई है और बाद में बचने का प्रयास किया। इस दौरान उसके सिर में गंभीर चोट में लगी और बेहोश हो गया।

  1. लाश की शिनाख्त एडीपीओ व कटघोरा निवासी केजी भारद्वाज के पुत्र के रूप में हुई है

  2. पुलिस को प्रथम दृष्टया यह मामला आत्मदाह का लग रहा

  3. अभिषेक 18 वर्ष, कक्षा 12 वीं का छात्र था और घर में इकलौता पुत्र था

कोरबा : ग्राम हुंकरा की पहाड़ी से लगे क्षेत्र में अधजली लाश मिली है। लाश की शिनाख्त जिला मुख्यालय में समग्र शिक्षा कार्यालय में पदस्थ एडीपीओ व कटघोरा निवासी केजी भारद्वाज के पुत्र के रूप में हुई है। घर से एक सुसाइट नोट बरामद हुआ है, उसमें मौत व आध्यात्म की बात लिखी है। पुलिस को प्रथम दृष्टया यह मामला आत्मदाह का लग रहा।

अभिषेक 18 वर्ष, कक्षा 12 वीं का छात्र था और घर में इकलौता पुत्र था। स्वजनों ने बताया कि शनिवार रात को करीब 11 बजे अपने दोस्त के पास जाने की बात कहकर घर से साइकिल लेकर निकला था, लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटा। पुलिस को मौके से एक जोड़ी चप्पल व गियर वाली साइकिल मिली। साइकिल पर दुकान का नाम लगा था, इसके आधार पर खरीदार का नाम मिल सका। उसके बाद घर पहुंचकर जानकारी लेने पर अभिषेक के घर से गायब रहने की बात पता चली। साइकिल व चप्पल को स्वजन पहचान गए। घटनास्थल पर जांच में फोरेंसिक एक्सपर्ट व डाग स्क्वाड की भी मदद ली जा रही है। घर में स्वजनों को एक नोट मिला है, जिसे अभिषेक ने मौत को गले लगाने से पहले लिखा है। अंग्रेजी में लिखे इस नोट में मौत और आध्यात्मक को लेकर काफी लंबी बातें लिखी गई है। वह आत्महत्या कर रहा, इसका जिक्र नही है, पर पुलिस इसे सुसाइट नोट ही मान रही।

जांच में जुटे पुलिस की थ्योरी है कि घटनास्थल पर मिले परिस्थितिजन्य साक्ष्य से भी ऐसा लग रहा कि उसने खुद से पेट्रोल छिड़क कर आग लगाई है और बाद में बचने का प्रयास किया। इस दौरान उसके सिर में गंभीर चोट में लगी और बेहोश हो गया। इस दौरान आग की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा का कहना है कि मृतक का मोबाइल भी घर पर ही मिला है। प्रारंभिक जांच से यह मामला आत्महत्या की ओर जा रहा। हालांकि इस पर कुछ कहना जल्दबाजी होगी। हमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मृतक अंतिम बार किसके साथ देखा गया और कहां- कहां गया था, समेत कई बिंदुओं पर भी जांच की जा रही।

कोसाबाड़ी के पास दो बाइक आपस में भिड़े, एक घायल

 पाली : कोसाबाड़ी के पास देर शाम दो बाइक की टक्कर हो गई। इसमें एक बाइक सवार गिर कर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में भर्ती कराया गया है। घायल हरसाय यादव 40 वर्ष निवासी बांधाखार किसी काम से पाली आया हुआ था और यहां से काम निपटा कर वापस अपने घर जा रहा था। जबकि अन्य बाइक में सवार अपने वाहन में पेट्रोल डलवाने पेट्रोल पंप जा रहा था। इसी दौरान बिना इंडिकेटर जलाए अचानक पेट्रोल पंप की ओर अपनी बाइक मोड़ दिया। इससे विपरीत दिशा से जा रहा हरसाय यादव की बाइक के साथ सीधी भिड़ंत हो गई। इससे बाइक समेत सभी सड़क पर गिर गए। घायल अवस्था में बाइक सवार वहीं पड़ा रहा। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए पाली अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

 

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts