Fri, 31 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

डमी प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग : शिक्षाविद अमित गौड़

अगस्त महीना क़े परमुख खेती किसानी करें बर किसान मन ल सलाह

ज्ञान से प्रज्ञा तक की यात्रा और मानव चेतना का महापर्व

दिव्यांग राहुल आनंद के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु आर्थिक सहायता राशि की मांग

बिलासपुर-रायपुर रोड संदेश UP ढाबा में नारायणपुर सरपंच बिसाहू साहू का दबंगई, जमकर तोड़फोड़

सावन के पहले दिन खाली पड़ा बाबा केदार का दरबार, तीसरे दिन भी नहीं शुरु हो सकी यात्रा

थाईलैंड में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण, 5 भारतीय गिरफ्तार, आरोपी बोले – पाकिस्तानी के कहने पर किडनैपिंग की

अमित शाह से जवाब की मांग पर अड़ा विपक्ष, इधर संसद भवन में पीएम की बैठक, 5 केंद्रीय मंत्री मौजूद

पाकिस्तान पर भड़की महबूबा मुफ्ती, शहबाज सरकार को दे डाली वार्निंग, जानें क्या है पूरा मामला

भारी बारिश का कहर : उदंती नदी पर बन रहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल ढहा, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित,

सूचना

: आपत्तिजनक हालत में आश्रम में थे महिला शिक्षिका व अधीक्षक, ग्रामीणों के पकड़ने के बाद कार्रवाई

Admin / Tue, Feb 18, 2025 / Post views : 261

Share:
बलरामपुर जिले के हाड़ी कोरवा बालक आश्रम में महिला शिक्षिका और प्रभारी अधीक्षक के आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने पर गांववालों ने बवाल मचाया। जांच में शिक्षिका को निलंबित किया गया और प्रभारी अधीक्षक को हटाया गया। विभागीय जांच जारी है।
  • शिक्षिका व अधीक्षक को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा
  • गांववालों ने आश्रम को घेरकर प्रशासन को सूचित किया।
  • शिक्षिका को निलंबित और अधीक्षक को हटाया गया है।
पहाड़ी कोरवा बालक आश्रम में प्रभारी अधीक्षक के साथ दूसरे स्कूल की शिक्षिका के रात में रूकने से बवाल मच गया। गांववालों ने आश्रम को तब तक घेरे रखा, जब तक प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंच गए। प्रारंभिक जांच में टीम को गुमराह करने की कोशिश पर शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है। प्रभारी अधीक्षक को हटा कर मूल पदस्थापना स्थल में बतौर शिक्षक कार्य करने जाने के लिए भेज दिया गया है। ये है पूरा मामला... प्रकरण की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। पूरा मामला बलरामपुर जिले से जुड़ा हुआ है। यहां के एक पहाड़ी कोरवा बालक आश्रम में प्रभारी अधीक्षक के पास कुछ दिनों से एक शिक्षिका आती थी। शिक्षिका दूसरे स्कूल में पदस्थ थी। शिक्षिका और प्रभारी अधीक्षक को पकड़ा प्रभारी अधीक्षक विवाहित हैं। इस बात की जानकारी गांववालों को थी। किसी दूसरी महिला के रात में आश्रम में आने को गांववाले अच्छे नजरिए से नहीं देखते थे। गांववालों ने शिक्षा से जुड़े सरकारी आश्रम में इस प्रकार के कृत्य को रोकने का मन बनाया। इस बार जब आश्रम में शिक्षिका और प्रभारी अधीक्षक साथ थे, तो गांववालों ने आश्रम को ही घेर लिया। गांववालों ने शिक्षा और राजस्व विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। देर रात शंकरगढ एसडीएम, तहसीलदार और विकासखंड शिक्षा अधिकारी पुलिस बल को साथ लेकर आश्रम में पहुंचे। तब तक गांववाले वहीं थे। शिक्षिका को किया निलंबित प्रभारी अधीक्षक और शिक्षिका से पूछताछ की गई। उनका बयान लिया गया। बचाव में कई तर्क दिए गए, लेकिन कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया गया। जांच रिपोर्ट में शिक्षिका के आचरण को अनुचित माना गया है। इसे अशोभनीय,अमर्यादित बताते हुए जांच रिपोर्ट को ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से जिला शिक्षाधिकारी को भेजा गया था। इसी जांच रिपोर्ट के आधार पर शिक्षिका को निलंबित किया है। प्रभारी अधीक्षक को हटा दिया है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts