Wed, 10 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

बिजली की मांग को लेकर 48 गांवों के 500 ग्रामीणों ने खून से लिखा PM मोदी को पत्र, कहा...

TMC का कांग्रेस में विलय? सोनिया गांधी का ममता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का ऑफर, अभिषेक बनर्जी को पार्टी महासचिव

जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया आई, बोले- ‘सबसे बड़ी कसौटी…

ईरान का ‘मिशन बदलापुर’: अमेरिका के हमले के बाद पूरे खाड़ी में मचाया कोहराम, कतर से लेकर जॉर्डन तक अमेरिकी बेस पर किया हम

Alpha का धमाकेदार टीजर रिलीज, सबसे अलग किरदार में दिखेगी Alia Bhatt …

बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान का छज्जा गिरा, सात श्रद्धालु घायल

एल्विश यादव ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जवाब में बनाई ‘खरगोश जनता पार्टी’, बोले- बहस नहीं, पेस्ट कंट्रोल जरूरी

मार्क जकरबर्ग का बड़ा धमाकाः Meta भारत में खेलेगा पहला AI Data Center, रिलायंस इंडस्ट्रीज से मिलाया हाथ

चीन ने मरोड़ दी जापान की गर्दन, नहीं मानी अमेरिका की बात, भारत पर भी संकट?

12 साल में मोदी सरकार के 12 बड़े फैसले, जिसने बदल दी देश की राजनीति

सूचना

: होली के रंगों से हो गई है एलर्जी? इससे राहत पाने के लिए ट्राई करें ये 5 प्राकृतिक नुस्खे

Admin / Fri, Mar 14, 2025 / Post views : 212

Share:

होली में सिंथेटिक कलर्स इस्तेमाल करने से कुछ लोगों को स्किन एलर्जी हो जाती है। जानें इस समस्या से राहत पाने के लिए क्या चीजें लगा सकते हैं?

Natural Remedies To Reduce Holi Allergy: होली के दौरान आपको मार्केट में हर जगह रंग बिकते नजर जाएंगे। ऐसे में सेफ और केमिकल फ्री रंगों की पहचान करना काफी मुश्किल हो जाता है। क्योंकि इस दौरान रंगों में मिलावट भी देखने को मिलती है। होली खेलने के लिए कुछ लोग घर में प्राकृतिक चीजों से रंग बनाकर इस्तेमाल करते हैं। वहीं, कई लोग मार्केट में मिलने वाले सिंथेटिक रंग इस्तेमाल करते हैं। इन रंगों को इस्तेमाल करने से कई लोगों को स्किन एलर्जी हो जाती है। खासकर जिन लोगों की सेंसिटिव स्किन होती है, उन्हें इसका ज्यादा खतरा रहता है। इस समस्या में राहत देने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे फायदेमंद हो सकते हैं। इन्हें इस्तेमाल करने से रंगों के कारण हुई एलर्जी कम होती है और खुजली व जलन से राहत मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं ये घरेलू नुस्खे कौन-से होते हैं? आइए इस लेख में जानें रंगों से एलर्जी होने पर कौन-से नुस्खे अपनाएं। 01 (31)

आइस मसाज करें- Ice Massage

एलर्जी होने पर त्वचा में खुजली और जलन होने लगती है। ऐसे में आइस मसाज करना फायदेमंद होता है। अगर आपको रैशेज या स्किन रेडनेस है, तो इस पर बर्फ की सिकाई करें। सिकाई के लिए आइस क्यूब्स को एक सूती कपड़े में रखकर त्वचा पर हल्का-हल्का सिकाई दें।

एलोवेरा जेल लगाएं- Aloe Vera Gel

स्किन एलर्जी कम करने के लिए एलोवेरा जेल बहुत फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होने के साथ एंटी-फंगल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। इसे प्रभावित स्थान पर लगाने से स्किन एलर्जी से राहत मिलती है। अगर आपको स्किन में खुजली और जलन हो रही है तो प्रभावित स्थान पर एलोवेरा जेल लगाएं।

नीम का पेस्ट लगाएं- Neem Paste

एलर्जी से राहत पाने के लिए आप नीम का पेस्ट लगा सकते हैं। इसे आपको ताजी नीम की पत्तियों को पीसकर बनाना होगा। इससे स्किन एलर्जी जल्दी ठीक होती है। नीम में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यह स्किन इंफ्लेमेशन कम करने और बैक्टीरियल ग्रोथ रोकने में मदद करता है।

ठंड़ा दही और हल्दी लगाएं- Chilled Curd

रंगों से एलर्जी होने पर त्वचा में ऐसे में फ्रिज में रखा ठंड़ा दही आपको लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। आपको ठंड़े दही में थोड़ी-सी हल्दी मिलाकर प्रभावित स्थान पर लगानी है। हल्दी में एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो इंफेक्शन और खुजली दूर करते हैं। ठंड़ा दही इस्तेमाल करने से जलन और खुजली से राहत मिल सकती है।

नारियल तेल लगाएं- Coconut Oil

स्किन एलर्जी से राहत पाने के लिए आप नारियल तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे त्वचा में खुजली और जलन कम होती है। नारियल तेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं,  नहाने के बाद प्रभावित स्थान पर नारियल तेल लगाएं। इससे आपको एलर्जी से जल्द राहत मिलेगी। इन घरेलू नुस्खों को अपनाने से आपको होली के रंगों से हुई एलर्जी से राहत मिलेगी। लेकिन अगर इनके बावजूद आपको राहत नहीं मिलती है, तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts