Thu, 28 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

SC के SIR पर फैसले से चुनाव आयोग बहुत खुश हुआ, असली वजह हैं, संविधान का अनुच्छेद 326 और जनप्रतिनिधित्व कानून

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार- 1 जुलाई से लागू होगा वीबी-जी-राम-जी मिशन, अब मिलेगा 125 दिनों का गारंटीड रो

’बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी’

रायपुर : ’तेन्दूपत्ता संग्रहण में छत्तीसगढ़ ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब तक 13.52 लाख मानक बोरा संग्रहित’

रायपुर : भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, जरूरतमंदों का सहारा बनें - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

प्रगतिशील सतनामी समाज के द्वारा मस्तूरी में 31 मई को कार्यक्रम आयोजित

अग्निवीर में चयनित युवाओं का सम्मान

लगातार दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची बेंगलुरु, गुजरात को 92 रन से दी करारी शिकस्त, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने

रणवीर सिंह पर FWICE का बैन, ‘डॉन 3’ छोड़ने के फैसले से मचा बॉलीवुड में हंगामा

टीएमसी में भगदड़ः 50 विधायक और 20 सांसद पाला बदलने को तैयार, एक दिन पहले 101 पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा दिया था

सूचना

: अंशुल वर्मा रायपुर छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं, अंशुल वर्मा ने JEE मेन 2021 में 300 में 300 अंक प्राप्त किए, दो बार टॉप की JEE की परीक्षा, ले आया 300 में 300 मार्क्‍स

Admin / Thu, Mar 27, 2025 / Post views : 212

Share:

बात 2021 की है. जेईई मेंस की परीक्षा देने वाले लाखों उम्‍मीदवार अपने रिजल्‍ट का इंतजार कर रहे थे, जब रिजल्‍ट आया, तो टॉपर्स लिस्‍ट में एक अंशुल वर्मा का भी नाम शामिल था. अंशुल वर्मा ने जेईई मेन 2021 की परीक्षा में 300 में 300 अंक पाए और 100 परसेंटाइल स्कोर के साथ AIR 1 रैंक हासिल की. इसके पहले अंशुल ने कक्षा 10वीं में 98.4 प्रतिशत अंक हासिल किए थे और KVPY SX परीक्षा में भी ऑल इंडिया 26वीं रैंक पाया था.

रायपुर के रहने वाले हैं अंशुल अंशुल वर्मा रायपुर छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं. अंशुल के पिता डॉ. कृष्ण कुमार वर्मा एक पशु चिकित्सक हैं और उनकी मां दम्‍यंती वर्मा एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में टीचर हैं.अंशुल वर्मा ने JEE मेन 2021 की परीक्षा में 100 परसेंटाइल स्कोर किया और AIR 1 हासिल की. अंशुल ने जेईई की परीक्षाएं कई बार दी. उन्‍होंने JEE मेन के तीसरे और चौथे सेशन में 100 परसेंटाइल का परफेक्ट स्कोर हासिल किया और टॉपर बन गए. फरवरी और मार्च में दी गई जेईई परीक्षा में उन्होंने 99.95 और 99.93 परसेंटाइल स्कोर किया.अंशुल की बड़ी बहन रूपल वर्मा भी NIT रायपुर में बीटेक की छात्रा हैं.

अब क्‍या करते हैं अंशुल दो बार जेईई की परीक्षा टॉप करने के बाद अंशुल को आईआईटी बॉम्‍बे में दाखिला मिल गया. फ‍िलहाल वह IIT बॉम्बे में कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग (CSE)का कोर्स कर रहे हैं. वह अंडरग्रेजुएट डिग्री के अंतिम वर्ष में हैं.

10 घंटे पढ़ाई करते थे अंशुल, बताया सीक्रेट अंशुल ने 2021 की परीक्षा टॉप करने के बाद मीडिया को दिए इंटरव्‍यू में बताया था कि वह फरवरी और मार्च दोनों परिणामों से संतुष्ट नहीं थे, इसलिए जुलाई में तीसरा अटैम्‍प्‍ट दिया. चौथे सेशन में 100 परसेंटाइल हासिल करने वाले 47 छात्रों में अंशुल भी शामिल थे. अपनी सफलता के बाद अंशुल ने बताया कि उन्‍होंने अपनी तैयारी के दौरान NCERT के सिलेबस पर ज्यादा फोकस किया. उन्‍होंने यह भी कहा कि वह रोजाना 10 घंटे पढ़ाई करते थे और मनोरंजन के लिए क्रिकेट या अपने पिता के साथ शतरंज खेलते थे.अंशुल बताते हैं कि उनके एक क्लासमेट जो खुद एक टॉपर थे. हम दोनों साथ रहते थे, एक-दूसरे के डाउट्स पर चर्चा करते थे. मैंने सोचा कि जब वह 100 परसेंटाइल ला सकते हैं, तो मैं क्यों नहीं?

 

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts