Wed, 29 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

: रायगढ़ में एक और चायवाले को BJP ने दिया बड़ा मौका, बनाया मेयर प्रत्याशी

Admin / Tue, Jan 28, 2025 / Post views : 266

Share:

ABN Express News 24x7 

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से भाजपा ने महापौर पद के लिए चायवाले को प्रत्याशी बनाया है। 1996 में भाजपा से जुड़े जीवर्धन चौहान तीन दशकों तक पार्टी के विभिन्न पदों पर कार्य किया। राजनीति में उनकी सक्रियता और संघर्ष ने उन्हें पार्टी का महत्वपूर्ण चेहरा बनाया।

  • चाय बेचते थे भाजपा मेयर प्रत्याशी जीवर्धन।

  • 1996 से तीन दशक तक भाजपा में किया काम।

  • विभिन्न पदों पर रहते भाजपा में सक्रिय रहे।

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय के चुनाव के लिए भाजपा-कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं। रायगढ़ से मेयर पद के लिए भाजपा ने एक चायवाले साधारण से कार्यकर्ता को अपना प्रत्याशी बनाया है। 1996 से भाजपा की सदस्यता लेने वाले जीवर्धन चौहान को महापौर पद हेतु भाजपा ने मैदान में उतारा है।

ऐसा रहा जीवर्धन का सफर

संघ की शाखाओं में बतौर स्वयं सेवक के रूप में जुड़े रहने वाले जीवर्धन ने समाज के लिए कार्य करने का जज्बा संघ की पाठशाला से ही सीखा। 6 जनवरी 1979 को जन्में जीवर्धन चौहान के पिता का नाम किशोरी लाल चौहान है, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं।

चाय का लगाते थे ठेला

रेलवे कॉलोनी सोनकर पारा वार्ड 38 में रहने वाले जीवर्धन माल धक्का के निकट चर्च के पास ठेले में चाय पान बेचकर अपना जीवन यापन करते हैं। 1996 के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल के संपर्क में आए और उन्होंने विधिवत भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

3 दशक तक किया पार्टी में काम

भाजपा के महापौर प्रत्याशी बनने तक तीन दशक तक भाजपा के लिए काम किया और इस दौरान चाय बेचने का काम नहीं छोड़ा। क्षेत्र के लोग आज भी उन्हें जीवर्धन चाय वाला के रूप में जानते हैं। वर्ष 1998 के दौरान जीवर्धन वार्ड अध्यक्ष बने। वर्ष 2004 के दौरान भाजयुमो नगर कार्यकारिणी में शामिल हुए।

2005 में भाजपा नगर मंत्री बने

उनकी सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने वर्ष 2005 में भाजपा नगर मंत्री पद का दायित्व दिया। वर्ष 2006 के दौरान जीवर्धन की भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष पद का दायित्व दिया गया। वर्ष 2008 के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा का नगर महामंत्री बनाया गया।

वर्ष 2010 के दौरान जीवर्धन को नगर पालिका एल्डरमेंन बनाया गया। वर्ष 2011 के दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष के रूप में जीवर्धन की ताजपोशी हुई।

और भी पद दिए गए

जुट मिल क्षेत्र में भाजपा की जड़ों को मजबूत करने वाले जीवर्धन 2019 से 2024 के दौरान लोकसभा व विधानसभा एवं नगरी निकाय चुनाव में शक्ति केंद्र संयोजक के रूप में सक्रिय भूमिका निभाई। राजनीति में सक्रियता को देखते हुए चौहान समाज ने जीवर्धन को 2013 के दौरान चौहान समाज का जिला प्रवक्ता बनाया।

18 सितंबर 2013 के दौरान पुसौर में रायगढ़ जिला गाड़ा चौहान समाज के महासम्मेलन में जीवर्धन की भूमिका अहम रही। वर्तमान में जीवर्धन प्रदेश मंत्री अजा मोर्चा जिला भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य जशपुर मोर्चा प्रभारी के साथ 2023 से 2024 तक विधानसभा व लोकसभा में शक्ति केंद्र प्रभारी रहे।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts