Fri, 31 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

डमी प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग : शिक्षाविद अमित गौड़

अगस्त महीना क़े परमुख खेती किसानी करें बर किसान मन ल सलाह

ज्ञान से प्रज्ञा तक की यात्रा और मानव चेतना का महापर्व

दिव्यांग राहुल आनंद के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु आर्थिक सहायता राशि की मांग

बिलासपुर-रायपुर रोड संदेश UP ढाबा में नारायणपुर सरपंच बिसाहू साहू का दबंगई, जमकर तोड़फोड़

सावन के पहले दिन खाली पड़ा बाबा केदार का दरबार, तीसरे दिन भी नहीं शुरु हो सकी यात्रा

थाईलैंड में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण, 5 भारतीय गिरफ्तार, आरोपी बोले – पाकिस्तानी के कहने पर किडनैपिंग की

अमित शाह से जवाब की मांग पर अड़ा विपक्ष, इधर संसद भवन में पीएम की बैठक, 5 केंद्रीय मंत्री मौजूद

पाकिस्तान पर भड़की महबूबा मुफ्ती, शहबाज सरकार को दे डाली वार्निंग, जानें क्या है पूरा मामला

भारी बारिश का कहर : उदंती नदी पर बन रहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल ढहा, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित,

सूचना

: महाकुंभ में महापाप : प्रयागराज ले जाकर पति ने की पत्नी की हत्या, बेटों से कहा – ‘कुंभ में खो गई मां’

Admin / Tue, Feb 25, 2025 / Post views : 249

Share:
नई दिल्ली: महाकुंभ में महापाप का एक मामला सामने आया है, जहां दिल्ली के शख्स ने प्रयागराज में लगे महाकुंभ में अपनी पत्नी को आस्थी की डुबकी लगवाने के बहाने उसकी हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक दिल्ली के 48 वर्षीय निवासी अपनी 40 वर्षीय पत्नी को महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगवाने के बहाने प्रयागराज लेकर गया था, जहां उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. इसके बाद उसने अपने परिजनों और पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी महाकुंभ की भीड़ में गुम हो गई. हालांकि, मामले में पुलिस ने 48 वर्षीय अशोक कुमार को शुक्रवार रात को गिरफ्तार कर लिया. एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के चलते की पत्नी की हत्या जानकारी के मुताबिक अशोक दिल्ली नगर निगम में सफाई कर्मचारी है और त्रिलोकपुरी का रहने वाला है. डीसीपी (सिटी) अभिषेक भारती ने एक अंग्रेजी वेबसाइट को बताया कि आरोपी का कथित तौर पर एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर चल रहा था और पिछले तीन महीनों से अपनी पत्नी मीनाक्षी की हत्या की साजिश रच रहा था. उस पर हत्या और सबूतों से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया है. होटल में मिला था महिला का शव अभिषेक भार्ती ने बताया कि आरोपी और उसकी पत्नी 18 फरवरी को प्रयागराज गए थे और न्यू झूसी इलाके में उन्होंने कमरा किराए पर लिया था लेकिन आईडी जमा नहीं कराई थी. इसकी अगली सुबह महिला का शव बाथरूम में मिला था, जबकि अशोक फरार हो गया था. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और सुराग पाने के लिए सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया को खंगालना शुरू किया. पती ने जुर्म कबूला  डीसीपी ने बताया कि, हमें 21 फरवरी को उस वक्त सबूत मिले जब मृतक महिला के भाई प्रवेश कुमार और उसके बेटों अश्वनी और आदर्श ने झूसी पुलिस से संपर्क किया और कपड़ों और तस्वीरों से उसकी पहचान की. पुलिस को परिवार के लोगों से पता चला कि पति का एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर चल रहा था और इस वजह से कपल के बीच के रिश्ते खराब हो गए थे. भारती ने कहा कि झूसी पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया. पति ने पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट कराई थी दर्ज आरोपी ने कबूल किया कि उसका अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था और उसने चाकू से उसका गला रेत दिया. उसने खून से लथपथ कपड़े और चाकू को मेला क्षेत्र में कूड़ेदान में फेंक दिया और फरार हो गया. छिपने से पहले अशोक ने संबंधित पुलिस स्टेशन में जाकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, तथा अपने और अपनी पत्नी के कुंभ मेला दौरे और स्नान के वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड कर दिया था, ताकि कोई बहाना बनाया जा सके.  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts