Thu, 30 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

ज्ञान से प्रज्ञा तक की यात्रा और मानव चेतना का महापर्व

दिव्यांग राहुल आनंद के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु आर्थिक सहायता राशि की मांग

बिलासपुर-रायपुर रोड संदेश UP ढाबा में नारायणपुर सरपंच बिसाहू साहू का दबंगई, जमकर तोड़फोड़

सावन के पहले दिन खाली पड़ा बाबा केदार का दरबार, तीसरे दिन भी नहीं शुरु हो सकी यात्रा

थाईलैंड में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण, 5 भारतीय गिरफ्तार, आरोपी बोले – पाकिस्तानी के कहने पर किडनैपिंग की

अमित शाह से जवाब की मांग पर अड़ा विपक्ष, इधर संसद भवन में पीएम की बैठक, 5 केंद्रीय मंत्री मौजूद

पाकिस्तान पर भड़की महबूबा मुफ्ती, शहबाज सरकार को दे डाली वार्निंग, जानें क्या है पूरा मामला

भारी बारिश का कहर : उदंती नदी पर बन रहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल ढहा, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित,

सर्वांगीण विकास का भ्रम : जब खेल के मैदान मौन हो जाते हैं, तब शिक्षा अधूरी रह जाती है

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

सूचना

: CG Panchayat Chunav 2025 Voting: छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 43 विकासखंडों की पंचायतों में मतदान

Admin / Thu, Feb 20, 2025 / Post views : 250

Share:
  • दूसरे चरण में मतदान के लिए 9,738 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
  • 46 लाख 83 हजार 736 मतदाता मतदाधिकारी का उपयोग करेंगे।
  • बस्तर संभाग की पंचायतों में दो बजे तक चलेगा मतदान
छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। 43 विकासखंडों की पंचायतों के लिए 46 लाख 83 हजार 736 मतदाता मतदाधिकारी का उपयोग करेंगे। इसमें 23,17,492 पुरुष, 23,66,157 महिलाएं और 87 अन्य शामिल हैं। इसके बाद तीसरे और अंतिम चरण का मतदान 23 फरवरी को होगा। दूसरे चरण में मतदान के लिए 9,738 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सुबह सात से शुरू हुआ मतदान दोपहर तीन बजे तक चलेगा। वहीं, बस्तर संभाग में सुबह 6.45 से मतदान शुरू हुआ, जो दोपहर दो बजे तक चलेगा। 26,988 पंच, 3,774 सरपंच, 899 जनपद सदस्य तथा 138 जिला पंचायत सदस्यों के लिए दूसरे चरण में मतदान किया जाएगा। पंच पद के 65,716, सरपंच के लिए 15,217, जनपद सदस्य के 3,885 और जिला पंचायत सदस्य के लिए 699 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। पहले चरण में 53 विकासखंडों की ग्राम पंचायतों के लिए 81.38 प्रतिशत मतदान हुआ था। इन ब्लाकों में हो रही वोटिंग बिल्हा, पेंड्रा, लोरमी, नवागढ़, मालखरौदा, पोड़ी-उपरोड़ा, खरसिया, धरमजयगढ़, बिलाईगढ़, रामानुजनगर, प्रेमनगर, बलरामपुर, सीतापुर, मैनपाट, मनेंद्रगढ़, जशपुर, मनोरा, दुलदुला, कुनकुरी, धरसींवा, तिल्दा-नेवरा, कसडोल, छुरा, पिथौरा, बागबहरा, कुरूद, पाटन, बालोद, छुरिया, खैरागढ़, मोहला, बोड़ला, पंडरिया, फरसगांव, माकड़ी, बस्तर, लोहंडीगुड़ा, भानुप्रतापपुर, दुर्गूकोंदल, कटेकल्याण, छिंदगढ़, भोपालपटनम और ऊसूर।  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts