Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: Chhaava : छत्तीसगढ़ में फिल्म ‘छावा’ टैक्स फ्री

Admin / Thu, Feb 27, 2025 / Post views : 287

Share:

छावा ऐतिहासिक परंपराओं, वीरता और स्वाभिमान की गाथा है, जिसे हर नागरिक को देखना चाहिए : विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फिल्म ‘छावा’ को छत्तीसगढ़ में  टैक्स फ्री कर दिया है। उन्होंने राजिम कुंभ के आयोजन के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान यह घोषणा की।  मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छावा फिल्म को टैक्स फ्री करने का निर्णय छत्तीसगढ़ की जनता को देश के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने और युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम एवं शौर्य की भावना जागृत करने के उद्देश्य से लिया गया है मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ‘छावा’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि ऐतिहासिक परंपराओं, वीरता और स्वाभिमान की गाथा है, जिसे हर नागरिक को देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह फिल्म युवा वर्ग को प्रेरित करेगी और छत्रपति संभाजी महाराज के शौर्य, बलिदान और नेतृत्व को व्यापक रूप से प्रस्तुत करेगी।

बॉक्स ऑफिस पर 'छावा' की धूम विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता जैसे सितारों से सजी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। पहले ही दिन से दर्शक इस फिल्म पर टूट कर पड़ रहे हैं और यह सिलसिला अब तक जारी है। लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित यह फिल्म इस साल की पहली 200 करोड़ी फिल्म बनने का तमगा एक सप्ताह में हासिल कर चुकी। 300 करोड़ी क्लब में एंट्री हो ही चुकी है। अब मंजिल 400 करोड़ क्लब में शामिल होना है और वीकएंड तक यह मुकाम भी फिल्म हासिल कर लेगी। 

कल बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर फिल्म की कमाई में और इजाफा दर्ज हुआ। इसने 21.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। करीब 130 करोड़ रुपये बजट में बनी इस फिल्म की टोटल कमाई अब 385 करोड़ रुपये हो गई है। 

‘छावा’ स्टार कास्ट दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित और लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित ‘छावा’ में विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं। रश्मिका मंदाना येसुबाई भोंसले की भूमिका में, अक्षय खन्ना औरंगजेब की भूमिका में, डायना पेंटी जीनत-उन-निसा बेगम की भूमिका में, आशुतोष राणा हम्बीराव मोहिते की भूमिका में और दिव्या दत्ता सोयराबाई की भूमिका में हैं।

विक्की कौशल अभिनीत ऐतिहासिक वीर गाथा पर आधारित हिंदी फिल्म छावा (Chhaava) को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री कर दिया गया है। महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर 26 फरवरी को राजिम कुंभ कल्प में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि छावा फिल्म को टैक्स फ्री (TaxFree) करने का निर्णय छत्तीसगढ़ की जनता को देश के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने और युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम एवं शौर्य की भावना जागृत करने के उद्देश्य से लिया गया है। ‘छावा’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि ऐतिहासिक परंपराओं, वीरता और स्वाभिमान की गाथा है, जिसे हर नागरिक को देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह फिल्म युवा वर्ग को प्रेरित करेगी और छत्रपति संभाजी महाराज के शौर्य, बलिदान और नेतृत्व को व्यापक रूप से प्रस्तुत करेगी।

छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित

मुख्यमंत्री साय के इस फैसले से छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सिनेमाघरों में फिल्म देखने के इच्छुक दर्शकों को मूल्य में राहत मिलेगी, जिससे अधिक से अधिक लोग इसे देख सकेंगे और भारतीय इतिहास की समृद्ध विरासत से प्रेरणा ले सकेंगे। बता दें कि फिल्म (Chhaava) छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज (Chhatrapati Sambhaji Maharaj) के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने मुगलों और अन्य आक्रांताओं के खिलाफ संघर्ष करते हुए अपने अदम्य साहस, रणनीतिक कौशल और बलिदान की अमर गाथा लिखी। फिल्म उनके अदम्य साहस और बलिदान को जीवंत करती है और राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करती है।

सरकार ऐसी फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध

सीएम साय (CM Vishnu Deo Sai) ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ऐसी फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, जो समाज को प्रेरणा देती हैं और सांस्कृतिक चेतना को जाग्रत करती हैं। बीजेपी सरकार (BJP Government) ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रभक्ति से जुड़ी फिल्मों को प्रोत्साहित करती रहेगी, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी अपने गौरवशाली अतीत से जुड़ी रहे। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की जनता, विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि वे इस फिल्म (Chhaava) को देखें और भारतीय इतिहास के उन स्वर्णिम पन्नों को समझें, जो आज भी हमारे जीवन को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

 

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts