Fri, 31 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

डमी प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग : शिक्षाविद अमित गौड़

अगस्त महीना क़े परमुख खेती किसानी करें बर किसान मन ल सलाह

ज्ञान से प्रज्ञा तक की यात्रा और मानव चेतना का महापर्व

दिव्यांग राहुल आनंद के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु आर्थिक सहायता राशि की मांग

बिलासपुर-रायपुर रोड संदेश UP ढाबा में नारायणपुर सरपंच बिसाहू साहू का दबंगई, जमकर तोड़फोड़

सावन के पहले दिन खाली पड़ा बाबा केदार का दरबार, तीसरे दिन भी नहीं शुरु हो सकी यात्रा

थाईलैंड में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण, 5 भारतीय गिरफ्तार, आरोपी बोले – पाकिस्तानी के कहने पर किडनैपिंग की

अमित शाह से जवाब की मांग पर अड़ा विपक्ष, इधर संसद भवन में पीएम की बैठक, 5 केंद्रीय मंत्री मौजूद

पाकिस्तान पर भड़की महबूबा मुफ्ती, शहबाज सरकार को दे डाली वार्निंग, जानें क्या है पूरा मामला

भारी बारिश का कहर : उदंती नदी पर बन रहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल ढहा, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित,

सूचना

: सुशासन के एक साल में छत्तीसगढ़ बना खुशहाल :  धरमलाल कौशिक

Admin / Sun, Dec 22, 2024 / Post views : 280

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

  • किसानों का धान खरीदने राज्य सरकार वचनबद्ध

    सम्मेलन में किसानों का सम्मान, कृषि औजार और मछली जाल वितरित

बिलासपुर,- विधायक धरमलाल कौशिक के मुख्य आतिथ्य में बिल्हा में किसान सम्मेलन और कृषि संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आत्मा योजना अंतर्गत यह कार्यक्रम कृषि विभाग कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। पहली बार किसानों के नाम प्रत्यक्ष रूप से मुख्यमंत्री द्वारा लिखी पाती मिला, जिसे पढ़कर काफी खुश नजर आए। मुख्य अतिथि कौशिक ने अपने हाथों समारोह में कृषि विभाग द्वारा किसानों को स्प्रेयर एवं लपेटा पाइप का वितरण किया गया। मत्स्य पालन विभाग द्वारा मछली पकड़ने हेतु जाल का वितरण किया गया। उद्यान विभाग द्वारा किसानों को उन्नत किस्म के सब्जियों के बीजों एवं पौधों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में सहकारिता विभाग द्वारा पाँच ऐसे किसानों का सम्मान किया गया जिन्हें कृषक उन्नति योजना के तहत लाभ मिला है। इस कार्यक्रम में कृषि विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यानिकी विभाग एवं सहकारिता विभाग के साथ-साथ उर्वरक विक्रेता कंपनी इफ्को की भागीदारी रही। मुख्य अतिथि श्री कौशिक ने अपने संबोधन में सरकार के एक साल के कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बिल्हा विधानसभा में पिछले एक वर्ष में लगभग 200 करोड़ के विकास कार्यों हेतु राशि का आवंटन हुआ है। आने वाले सालों में भी विकास कार्यों हेतु किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। इसका आश्वासन किसानों को दिया गया। धान खरीदी के लिए राज्य शासन की प्रतिबद्धता को उन्होंने फिर से दोहराया।  विष्णु देव साय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार शासन विकास और जन अपेक्षाओं को पूर्ण करने के लिए कृतसंकल्प है। समारोह में इफ्को कंपनी के क्षेत्रीअधिकारी नवीन तिवारी ने विस्तार से नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया कि उपयोग विधि एवं लाभ के बारे मे किसानों को बताया । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान सम्मिलित हुए। कृषि वैज्ञानिकों और कृषि विशेषज्ञों द्वारा दिए गए सुझावों को उन्होंने ध्यान से सुना। कृषि महाविद्यालय से वैज्ञानिक डॉ. शिल्पा कौशिक और डॉ. एकता ताम्रकार ने अपना प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत बिल्हा के अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य, तहसीलदार बिल्हा, उप संचालक पी.डी. हाथेश्वर,सहायक संचालक कृषि  अनिल कौशिक ,  अनिल शुक्ला, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी आर.एस. गौतम एवं कार्यालय के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बिल्हा, कृषि विकास अधिकारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सम्मिलित हुए। इसी तरह किसान सम्मेलन का आयोजन कोटा, तखतपुर और सलका बेलतरा विधानसभा में भी आयोजित किया गया,

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts