Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: आर्थिक तंगी के चलते बिहार में देह व्यापार के दलदल में फंसीं छत्तीसगढ़ की बेटियां

Admin / Tue, Mar 11, 2025 / Post views : 316

Share:
  • बिहार के सासाराम, रोहतास में देह व्यापार के चुंगल से छुड़ाई गई 41 लड़कियां।
  • छत्तीसगढ़ की इन बेटियों में से करीब 20 नाबालिग हैं और 21 युवतियां शामिल हैं।
  • ऑर्केस्ट्रा में काम करने का झांसा देकर देह व्यापार के दलदल में ढकेल दिया गया।

बिहार के सासाराम रोहतास के बिक्रमगंज के नटवार बाजार में देह व्यापार के ठिकानों से छुड़ाई गईं लड़कियों में दुर्ग जिले की एक युवती और दो नाबालिग शामिल हैं। इनका घर अंजोरा चौकी और रानीतराई थाना क्षेत्र में है।

इनमें से एक युवती और एक किशोरी के पिता की मृत्यु हो चुकी है। परिवार में कमाने वाला कोई नहीं है। गरीबी इतनी है कि एक बस्ती में एक-एक कमरे के घर में चार से पांच लोग रहते हैं। कमरे का आकार भी महज 60 से 80 वर्गफीट होगा। गरीबी के चलते ये सभी बिहार पहुंचीं।

वहां इन्हें ऑर्केस्ट्रा में काम करने का झांसा देकर देह व्यापार के दलदल में ढकेल दिया गया। रेस्क्यू की गईं तीनों लड़कियों को पुलिस मंगलवार को बिहार से लेकर रवाना होंगी। बता दें कि बीते छह मार्च को बिहार पुलिस ने नटवार बाजार में संचालित नर्तकी और ऑर्केस्ट्रा पार्टी के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की थी।

बयान के आधार पर कार्रवाई करेगी पुलिस

वहां से 41 से अधिक लड़कियों को रेस्क्यू किया गया था। सभी लड़कियां छत्तीसगढ़ की हैं। इनमें करीब 20 नाबालिग हैं। दुर्ग जिले के रानीतराई थाना क्षेत्र की एक और अंजोरा चौकी क्षेत्र की दो लड़कियां हैं, जिन्हें लाने के लिए पुलिस बिहार पहुंच चुकी है।

साथ में इन लड़कियों की मां और परिवार के अन्य सदस्य भी हैं। पुलिस, तीनों लड़कियों को मंगलवार देर रात या बुधवार की सुबह तक दुर्ग लेकर पहुंचेगी। इसके बाद उनके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts