Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: कलेक्टर ने टीएल बैठक में की योजनाओं की समीक्षा, शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होने पर दी बधाई

Admin / Tue, Feb 25, 2025 / Post views : 280

Share:
काम-काज में फिर से तेजी लाने कलेक्टर ने दिए निर्देश मल्हार महोत्सव की तैयारी के लिए 4 मार्च को बैठक बिलासपुर, - कलेक्टर अवनीश शरण ने टीएल बैठक में आज लंबित मामलों एवं राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने चुनाव संपन्न होने के बाद विकास कार्यो की गति में फिर से तेजी लाने के निर्देश दिए। शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न होने पर इससे जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारियों, सुरक्षा बलों, मीडिया प्रतिनिधियों, राजनीतिक दल एवं प्रत्याशियों तथा आम जनता को धन्यवाद देते हुए सहयोग के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया है।बैठक में डीएफओ श्री सत्यदेव शर्मा सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव के लिए प्रभावशील आदर्श आचरण संहिता समाप्त हो चुकी है। तेज गति से काम अब फिर से शुरू किया जाये। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह से विभागवार योजनाओं की समीक्षा शुरू की जायेगी। उन्होंने आचार संहिता के कारण रूकी हुई भर्ती की कार्यवाही भी शुरू करने के निर्देश दिए। कलेक्टर कार्यालय, एनएचएम सहित सभी विभागों में मार्च के अंत तक जारी भर्ती की प्रक्रिया पूर्ण करने को कहा है। कलेक्टर ने कहा कि संविदा, कलेक्टर रेट अथवा अन्य किसी भी मद से कार्य कर रहे कर्मचारियों का वेतन समय पर दिया जाये। इस कार्य में रूकावट नहीं आने चाहिए। कलेक्टर ने मल्हार सोसायटी में धान खरीदी में गड़बड़ी पाये जाने पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सभी कार्यालयों में ई-ऑफिस योजना लागू करने के निर्देश हैं। एनआईसी से समन्वय कर सभी जरूरी औपचारिकताएं पूर्ण करें। कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अनुरूप इस साल से फिर मल्हार महोत्सव शुरू किया जायेगा। मल्हार में इस संबंध में 4 मार्च को दोपहर 12 बजे बैठक आयोजित की गई है। उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बच्चों को परीक्षा देने में किसी प्रकार की दिक्कतें परीक्षा केन्द्रों पर नहीं होने है

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts