Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: निर्वाचन कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर कलेक्टर-एसपी ने दी बधाई

Admin / Mon, Feb 24, 2025 / Post views : 308

Share:
मुंगेली - त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत जिले में शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक मतदान संपन्न होने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव और पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने समस्त प्रशासनिक अधिकारियों, मतदान कर्मियों, सुरक्षा बलों एवं आम जनता का आभार व्यक्त किया है। कलेक्टर ने कहा कि जिले में मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हुई, जिसमें सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और मतदाताओं का योगदान सराहनीय रहा। उन्होंने विशेष रूप से मतदान केंद्रों पर तैनात कर्मियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके कुशल प्रबंधन और कर्तव्यनिष्ठा के कारण निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संभव हो पाया।          कलेक्टर ने कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा, जिससे बिना किसी बाधा के मतदान प्रक्रिया संपन्न हो सकी। उन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले नागरिकों की भी सराहना की और आगामी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में इसी प्रकार अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते रहने और जागरूक नागरिक की भूमिका निभाने की अपील की। पुलिस अधीक्षक ने समस्त पुलिस बल, प्रशासनिक अधिकारियों, मतदान कर्मियों और आम जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और सुरक्षित चुनाव संपन्न कराने में जिले के पुलिस अधिकारियों और जवानों ने कड़ी मेहनत की है। उनकी मुस्तैदी और सतर्कता के कारण मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। उन्होंने जिले के सभी थाना प्रभारियों, पुलिस बल, होमगार्ड और अन्य सुरक्षाकर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी समर्पित सेवा और जिम्मेदारी ने जिले में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts