Fri, 31 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

डमी प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग : शिक्षाविद अमित गौड़

अगस्त महीना क़े परमुख खेती किसानी करें बर किसान मन ल सलाह

ज्ञान से प्रज्ञा तक की यात्रा और मानव चेतना का महापर्व

दिव्यांग राहुल आनंद के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु आर्थिक सहायता राशि की मांग

बिलासपुर-रायपुर रोड संदेश UP ढाबा में नारायणपुर सरपंच बिसाहू साहू का दबंगई, जमकर तोड़फोड़

सावन के पहले दिन खाली पड़ा बाबा केदार का दरबार, तीसरे दिन भी नहीं शुरु हो सकी यात्रा

थाईलैंड में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण, 5 भारतीय गिरफ्तार, आरोपी बोले – पाकिस्तानी के कहने पर किडनैपिंग की

अमित शाह से जवाब की मांग पर अड़ा विपक्ष, इधर संसद भवन में पीएम की बैठक, 5 केंद्रीय मंत्री मौजूद

पाकिस्तान पर भड़की महबूबा मुफ्ती, शहबाज सरकार को दे डाली वार्निंग, जानें क्या है पूरा मामला

भारी बारिश का कहर : उदंती नदी पर बन रहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल ढहा, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित,

सूचना

: घर जाते समय छात्रा के साथ दरिंदो ने किया गैंग रेप, नाबालिक सहित चार गिरफ्तार

Admin / Sun, Mar 23, 2025 / Post views : 290

Share:
मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम पुलिस थाना क्षेत्र में कॉलेज से घर जा रही एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। वारदात शनिवार शाम करीब छह बजे की है। राजेंद्रग्राम थाना प्रभारी वीरेंद्र बरकड़े ने बताया कि तहसील मुख्यालय पुष्पराजगढ़ के शासकीय महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्रा पढ़ने के बाद अपने गांव ऑटो से पहुंची। यहां से वह पैदल डेढ़ किमी दूर घर जा रही थी, तो उसे एक परिचित युवक और उसके साथ तीन अन्य साथी मिल गए। पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार उन्होंने उसके साथ जबरदस्ती सड़क किनारे प्लांटेशन क्षेत्र में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। आरोपियों ने किसी से भी घटना का जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। घर पहुंचने के बाद छात्रा ने परिजन को इस बारे में बताया। इसके बाद राजेंद्रग्राम थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक नाबालिग अपचारी बालक को बाल संप्रेषण गृह रीवा भेजा गया है। पहले भी एक महिला के साथ हुआ था दुष्कर्म बता दें, राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र में ही आठ जून 2023 को एक महिला ने गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की थी। इसके बाद महिला नौ जून को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। इसके बाद उप पुलिस महानिरीक्षक शहडोल को महिला ने जाकर लिखित शिकायत आवेदन देकर आई थी, लेकिन अगले दिन महिला का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला था।  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts