Thu, 30 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

ज्ञान से प्रज्ञा तक की यात्रा और मानव चेतना का महापर्व

दिव्यांग राहुल आनंद के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु आर्थिक सहायता राशि की मांग

बिलासपुर-रायपुर रोड संदेश UP ढाबा में नारायणपुर सरपंच बिसाहू साहू का दबंगई, जमकर तोड़फोड़

सावन के पहले दिन खाली पड़ा बाबा केदार का दरबार, तीसरे दिन भी नहीं शुरु हो सकी यात्रा

थाईलैंड में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण, 5 भारतीय गिरफ्तार, आरोपी बोले – पाकिस्तानी के कहने पर किडनैपिंग की

अमित शाह से जवाब की मांग पर अड़ा विपक्ष, इधर संसद भवन में पीएम की बैठक, 5 केंद्रीय मंत्री मौजूद

पाकिस्तान पर भड़की महबूबा मुफ्ती, शहबाज सरकार को दे डाली वार्निंग, जानें क्या है पूरा मामला

भारी बारिश का कहर : उदंती नदी पर बन रहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल ढहा, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित,

सर्वांगीण विकास का भ्रम : जब खेल के मैदान मौन हो जाते हैं, तब शिक्षा अधूरी रह जाती है

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

सूचना

: चरित्र संदेह में पत्नी की हत्या कर जंगल में जलाया शव

Admin / Wed, Feb 26, 2025 / Post views : 251

Share:
छत्तीसगढ़ के लखनपुर में जंगल से महिला का जला हुआ कंकाल मिला। जांच में पति अमरीश कुमार निषाद ने हत्या की बात कबूल की। पत्नी के चरित्र संदेह से नाराज होकर 11 फरवरी को गला घोंटकर हत्या की, फिर पेट्रोल डालकर जलाया। पुलिस ने डीएनए जांच के लिए कंकाल जब्त किया।
  • चरित्र संदेह में पति ने पत्नी की हत्या की।
  • पहचान छिपाने के लिए शव को जलाया।
  • पति ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की।
लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर से सटे जंगल में एक महिला का जला हुआ कंकाल बरामद हुआ। जांच में सामने आया कि महिला की हत्या उसके ही पति ने की थी। पहचान छिपाने के लिए पति ने शव को पेट्रोल डालकर जला दिया। पुलिस ने आरोपी पति अमरीश कुमार निषाद को हिरासत में ले लिया है। पति ने गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी महिला की पहचान मोनी निषाद (28), निवासी ग्राम कसौली, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। महिला के पति अमरीश कुमार निषाद ने मध्यप्रदेश के शहडोल स्थित जीआरपी थाने में 14 फरवरी को पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया कि वे ट्रेन से अनूपपुर से कटनी जा रहे थे, तभी पत्नी वॉशरूम जाने के बहाने निकली और लापता हो गई। पुलिस को यह कहानी संदिग्ध लगी, क्योंकि ट्रेन के अगले स्टेशनों तक कोई जानकारी नहीं मिली। पत्नी के चरित्र पर शक करता था आरोपी जब पति से दोबारा सख्ती से पूछताछ हुई, तो उसने हत्या की साजिश कबूल ली। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी उसके चरित्र पर शक करती थी और किसी अन्य महिला से अवैध संबंध का आरोप लगाकर झगड़ा करती थी। इससे परेशान होकर उसने उसे मारने की योजना बनाई। 11 फरवरी को अमरीश अपनी पत्नी को घूमाने के बहाने जंगल ले गया और गला घोंटकर हत्या कर दी। पहचान छुपाने के लिए उसने शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और वहां से भाग निकला।   शहडोल जीआरपी ने आरोपी को हिरासत में लिया महिला की गुमशुदगी की जांच कर रही शहडोल जीआरपी को अमरीश पर शक हुआ। जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर छत्तीसगढ़ के लखनपुर थाना लाया और जंगल में उसकी निशानदेही पर जले हुए कंकाल को बरामद किया। घटना के बाद बचने की कोशिश आरोपी पहले लखनपुर क्षेत्र में काम कर चुका था और इलाके से परिचित था। उसे भरोसा था कि जंगल में हत्या करने से कोई सबूत नहीं बचेगा। इसलिए, उसने छत्तीसगढ़ में शिकायत दर्ज न कराते हुए मध्यप्रदेश के शहडोल जीआरपी थाने में गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी।  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts