Wed, 29 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

: ड्यूटी पर जा रहे आरक्षक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुआ हादसा

Admin / Sat, Mar 8, 2025 / Post views : 252

Share:

बाइक से कटघोरा स्थित घर से दीपका थाना जाने के लिए निकला था। रास्ते में दीपका थाना और बांकीमोगरा थाना के बीच स्थित ज्वाली पुलिया मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार आरक्षक को अपनी चपेट में ले लिया।

CG Accident: सड़क हादसे में आरक्षक की मौत हो गई आरक्षक नाइट शिफ्ट के लिए ड्यूटी करने जा रहे थे इस दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना दीपका और बांकीमोगरा थाना के बीच स्थित पुलिया में घटित हुई।

मिली जानकारी के अनुसार दीपका थाना में पदस्थ आरक्षक भूपेंद्र कंवर कटघोरा का रहने वाला था। वह घर से ही ड्यूटी करने जाता था। बीती रात उसकी नाइट शिफ्ट में ड्यूटी लगी थी। वह बाइक से कटघोरा स्थित घर से दीपका थाना जाने के लिए निकला था। रास्ते में दीपका थाना और बांकीमोगरा थाना के बीच स्थित ज्वाली पुलिया मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार आरक्षक को अपनी चपेट में ले लिया।

दुर्घटना कारित करने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। घायल आरक्षक को डायल 112 की टीम ने पहुंच कर कटघोरा के सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र  पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया।

मृत घोषित करने के बाद एम्बुलेंस की सहायता से मृत आरक्षक के शव को बांकीमोगरा मर्च्यूरी पहुंचाया गया। आज पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा गया। घटना की जानकारी विभाग में फैलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर तैर गई। वहीं परिजनों का भी रो– रो कर बुरा हाल है।

वही पुलिस अपराध कायम कर दुर्घटना कारित करने वाले वाहन की तलाश में है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने मृत आरक्षक के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है और इसे पुलिस विभाग के लिए अपूर्णीय क्षति बनाया हैं।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts