Fri, 31 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

डमी प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग : शिक्षाविद अमित गौड़

अगस्त महीना क़े परमुख खेती किसानी करें बर किसान मन ल सलाह

ज्ञान से प्रज्ञा तक की यात्रा और मानव चेतना का महापर्व

दिव्यांग राहुल आनंद के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु आर्थिक सहायता राशि की मांग

बिलासपुर-रायपुर रोड संदेश UP ढाबा में नारायणपुर सरपंच बिसाहू साहू का दबंगई, जमकर तोड़फोड़

सावन के पहले दिन खाली पड़ा बाबा केदार का दरबार, तीसरे दिन भी नहीं शुरु हो सकी यात्रा

थाईलैंड में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण, 5 भारतीय गिरफ्तार, आरोपी बोले – पाकिस्तानी के कहने पर किडनैपिंग की

अमित शाह से जवाब की मांग पर अड़ा विपक्ष, इधर संसद भवन में पीएम की बैठक, 5 केंद्रीय मंत्री मौजूद

पाकिस्तान पर भड़की महबूबा मुफ्ती, शहबाज सरकार को दे डाली वार्निंग, जानें क्या है पूरा मामला

भारी बारिश का कहर : उदंती नदी पर बन रहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल ढहा, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित,

सूचना

: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ICAI रायपुर ब्रांच के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

Admin / Thu, Feb 20, 2025 / Post views : 288

Share:
देश के विकास में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का अहम योगदान, विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में भी निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : डिप्टी सीएम अरुण साव चार्टर्ड एकाउंटेंट्स छत्तीसगढ़ की आर्थिक शक्ति और क्षमता को देशवासियों के सामने अच्छे से रखेंगे, विजन 2047 के लिए करेंगे कार्य : उप मुख्यमंत्री अरुण साव रायपुर- उप मुख्यमंत्री  अरुण साव आज रायपुर के बेबीलोन होटल इन में आयोजित द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) रायपुर ब्रांच के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। समारोह में श्री साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ हिंदुस्तान का अनोखा राज्य है। राज्य की जितनी ताकत और क्षमता है, देश-दुनिया को पूरी पता नहीं है। लेकिन छत्तीसगढ़ असीम संभावनाओं वाला प्रदेश है। आगे उन्होंने कहा कि, राज्य अपनी क्षमता का अच्छे से उपयोग कर रहा है। भविष्य में छत्तीसगढ़ को विकसित बनने से कोई नहीं रोक सकता। हमें अपने यहां संयंत्र लगाकर खनिज संपदा का उपयोग करना है, जिससे युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार मिल सके।   साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ को देश का अग्रणी राज्य बनाने का काम साय सरकार कर रही है। पहले नंबर का राज्य बनाने नई उद्योग नीति बनाई है, जिसकी देशभर में तारीफ हुई है। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में उद्योगों के लिए बहुत संभावनाएं है। सरकार ने समग्र छत्तीसगढ़ की आवश्यकता को ध्यान में रखकर नई नीति बनाई है। चार्टर्ड एकाउंटेंट्स अपने योगदान से छत्तीसगढ़ के विकास में अच्छी भूमिका का निर्वहन कर सकते हैं। प्रदेश को आर्थिक रूप से सशक्त बना सकते हैं।  उप मुख्यमंत्री  साव ने बताया कि, हमने विजन 2047 डॉक्यूमेंट बनाया है। हमने 2024 से विकसित छत्तीसगढ़ बनाने की शुरुआत की है। आज भारत दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बनी है। इसमें सीए साथियों का बड़ा योगदान है। देश में जब Gst आया, तो देश में भ्रम फैलाया गया और GST नाम  के नाम से नकारात्मक माहौल बनाया गया था। इस दौरान चार्टर्ड एकाउंटेंट ने माहौल को संभाला, GST के फायदे और उससे जुड़ी सकारात्मक चीजों को देश के सामने रखा , इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने सही कहा था कि, देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने बहुत बड़ी भूमिका का निर्वहन किया है। अब यही काम छत्तीसगढ़ के लिए करना है। आशा है कि, राज्य के विकास में हमारे सीए साथी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।  समारोह में प्रदेश भाजपा के कोषाधयक्ष  नंदन जैन जी, ICAI अध्यक्ष  विकास गोलछा जी, उपाध्यक्ष रश्मि वर्मा जी, सचिव  रवि जैन जी, कोषाध्यक्ष संस्कार अग्रवाल जी,  ऋषिकेश यादव जी, शीतल काला जी, आयशी गर्ग जी,  दिनेश अग्रवाल जी एवं अन्य सीए उपस्थित रहे।  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts