Fri, 31 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

डमी प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग : शिक्षाविद अमित गौड़

अगस्त महीना क़े परमुख खेती किसानी करें बर किसान मन ल सलाह

ज्ञान से प्रज्ञा तक की यात्रा और मानव चेतना का महापर्व

दिव्यांग राहुल आनंद के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु आर्थिक सहायता राशि की मांग

बिलासपुर-रायपुर रोड संदेश UP ढाबा में नारायणपुर सरपंच बिसाहू साहू का दबंगई, जमकर तोड़फोड़

सावन के पहले दिन खाली पड़ा बाबा केदार का दरबार, तीसरे दिन भी नहीं शुरु हो सकी यात्रा

थाईलैंड में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण, 5 भारतीय गिरफ्तार, आरोपी बोले – पाकिस्तानी के कहने पर किडनैपिंग की

अमित शाह से जवाब की मांग पर अड़ा विपक्ष, इधर संसद भवन में पीएम की बैठक, 5 केंद्रीय मंत्री मौजूद

पाकिस्तान पर भड़की महबूबा मुफ्ती, शहबाज सरकार को दे डाली वार्निंग, जानें क्या है पूरा मामला

भारी बारिश का कहर : उदंती नदी पर बन रहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल ढहा, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित,

सूचना

: देवेंद्र यादव को मिली जमानत: छह महीने बाद जेल से आएंगे बाहर

Admin / Thu, Feb 20, 2025 / Post views : 290

Share:

सुप्रीम कोर्ट ने विधायक देवेंद्र यादव को जमानत दी।

  • 17 अगस्त 2024 को बलौदाबाजार हिंसा मामले में हुए थे गिरफ्तार।
  • हिंसा भड़काने और भीड़ को उकसाने का आरोप था।
रायपुर: Devendra Yadav Latest News छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में पिछले छह माह से जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव को आज बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने विधायक देवेंद्र यादव जमानत दे दी है। आज कोर्ट में उनके जमानत याचिका पर सुनवाई हुई है। जिसके बाद अब उन्हें जेल से बेल कर दिया गया है। Devendra Yadav Latest News आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार कलेक्टर-एसपी दफ्तर में आगजनी घटना में भीड़ को उकसाने के आरोप में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को 17 अगस्त 2024 में जेल भेज दिया गया था। हिंसा मामले में कुल 187 लोग जेल में बंद थे। जिसमें से 28 लोगों को जमानत मिल चुकी है। देवेंद्र पर भीड़ को उकसाने का आरोप विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी बलौदाबाजार हिंसा मामले में हुई थी। उन पर हिंसा भड़काने का आरोप था। इस मामले में बलौदाबाजार पुलिस ने 4 बार नोटिस जारी किया था, लेकिन विधायक ने बयान देने जाने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा था कि पुलिस को बयान लेना है, तो उनके पास और लेकर जाए। हालांकि पूछताछ के लिए तीसरा नोटिस मिलने पर देवेंद्र यादव ने बलौदाबाजार जाकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात भी की थी। क्या है बलौदाबाजार हिंसा दरअसल, 15 मई को एक समाज में बवाल हो गया था। जिसके बाद उन पर हिंसा भड़काने का आरोप था। इसके बाद कार्रवाई की मांग उठी और लगातार लोकल स्तर पर प्रदर्शन हुए। इस बीच 10 जून को बलौदाबाजार में प्रदर्शन के दौरान अचानक से लोग उग्र हो गए और बवाल बढ़ता चला गया। हिंसा के दौरान कलेक्टर-एसपी दफ्तर में आगजनी की गई। कई गाड़ियां जला दी गई। इसके बाद कई जनप्रतिनिधि समेत करीब 200 लोगों की गिरफ्तारी हुई। प्रदर्शन में एक वीडियो सामने आया जिसमें देवेंद्र यादव भी शामिल दिखे। इस मामले में उन्हें नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया। एक बार वे पूछताछ के लिए बलौदाबाजार भी पहुंचे। इसके बाद 17 अगस्त को उनकी गिरफ्तारी हुई थी।  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts