Wed, 10 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

बिजली की मांग को लेकर 48 गांवों के 500 ग्रामीणों ने खून से लिखा PM मोदी को पत्र, कहा...

TMC का कांग्रेस में विलय? सोनिया गांधी का ममता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का ऑफर, अभिषेक बनर्जी को पार्टी महासचिव

जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया आई, बोले- ‘सबसे बड़ी कसौटी…

ईरान का ‘मिशन बदलापुर’: अमेरिका के हमले के बाद पूरे खाड़ी में मचाया कोहराम, कतर से लेकर जॉर्डन तक अमेरिकी बेस पर किया हम

Alpha का धमाकेदार टीजर रिलीज, सबसे अलग किरदार में दिखेगी Alia Bhatt …

बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान का छज्जा गिरा, सात श्रद्धालु घायल

एल्विश यादव ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जवाब में बनाई ‘खरगोश जनता पार्टी’, बोले- बहस नहीं, पेस्ट कंट्रोल जरूरी

मार्क जकरबर्ग का बड़ा धमाकाः Meta भारत में खेलेगा पहला AI Data Center, रिलायंस इंडस्ट्रीज से मिलाया हाथ

चीन ने मरोड़ दी जापान की गर्दन, नहीं मानी अमेरिका की बात, भारत पर भी संकट?

12 साल में मोदी सरकार के 12 बड़े फैसले, जिसने बदल दी देश की राजनीति

सूचना

: ड्रैगन फ्रूट खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें कुछ नुकसान भी

Admin / Sat, Mar 1, 2025 / Post views : 206

Share:

Dragon Fruit Benefits & Side Effect:ड्रैगन फ्रूट स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। हालांकि, इसका ज्यादा सेवन करने से सेहत को कुछ नुकसान भी हो सकते हैं।

सेहतमंद रहने के लिए फल खाने की सलाह दी जाती है। फलों की बात करते ही सेब, संतरा, अनार और केला जैसे फलों के नाम जहन में आते हैं। लेकिन, चमकीले और गुलाबी रंग का ड्रैगन फ्रूट भी शरीर को कई फायदे मिलते है। ड्रैगन फ्रूट को पिताया के नाम से भी जाना जाता है। इसका साइंटिफिक नाम हिलोसेरस अंडस (Hiloceras Undus) है। यह फ्रूट कमल जैसा दिखता है, इसलिए इसे संस्कृत में 'कमलम' कहा जाता है। ड्रैगन फ्रूट दो तरह का होता है - एक सफेद गूदे वाला और दूसरा लाल गूदे वाला। इसका स्वाद काफी हद तक कीवी और नाशपती से मिलता-जुलता है। यह फल ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। ड्रैगन फ्रूट पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन सी, प्रोटीन, फाइबर, पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड, कैरोटीन और एंटीऑक्‍सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इस फल का सेवन करने से कई स्वास्थ्य समस्याओं में लाभ होता है। लेकिन किसी भी चीज की अति बेकार होती है। इसी तरह, ड्रैगन फ्रूट का ज्यादा सेवन करने से सेहत को कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। तो आइए, जानते हैं ड्रैगन फ्रूट के फायदे और नुकसान क्या हैं (Dragon Fruit Ke Fayde Aur Nuksan Kya Hai)

ड्रैगन फ्रूट के फायदे -Benefits Of Dragon Fruit

ड्रैगन फ्रूट पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई फायदे होते हैं। आइए जानते हैं ड्रैगन फ्रूट के फायदे

-

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद 

ड्रैगन फ्रूट का सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड और ओमेगा 6 फैटी एसिड मौजूद होता है, जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में रक्त संचार को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद मैग्नीशियम से स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। 

कोलेस्ट्रॉल को कम करे 

ड्रैगन फ्रूट का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में भी मदद मिलती है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल की अधिक मात्रा से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ता है। ड्रैगन फ्रूट में पॉलीअनसेचुरेटेड फैट, ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। ड्रैगन फ्रूट खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद मिलती है। ड्रैगन फ्रूट खाने से पेट से जुड़ी हुई बीमारियों में भी लाभ होता है। दरअसल, ड्रैगन फ्रूट में फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो पाचन के लिए फायदेमंद होता है। इसे अलावा, इसमें पानी की भी अधिक मात्रा होती है। ड्रैगन फ्रूट का सेवन करने से मल त्यागने में मदद मिलती, जिससे कब्ज की समस्या दूर होती है। इसके अलावा, यह कोइलटिस और इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम जैसी बीमारियों के इलाज में भी फायदेमंद होता है। 

पेट संबंधी बीमारियों में फायदेमंद 

ड्रैगन फ्रूट खाने से पेट से जुड़ी हुई बीमारियों में भी लाभ होता है। दरअसल, ड्रैगन फ्रूट में फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो पाचन के लिए फायदेमंद होता है। इसे अलावा, इसमें पानी की भी अधिक मात्रा होती है। ड्रैगन फ्रूट का सेवन करने से मल त्यागने में मदद मिलती, जिससे कब्ज और पेट दर्द की समस्या दूर होती है। इसके अलावा, यह कोइलटिस और इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम जैसी बीमारियों के इलाज में भी फायदेमंद होता है।

 खून की कमी दूर करे

जिन लोगों को एनीमिया की शिकायत होती है, उन्हें भी ड्रैगन फ्रूट खाने की सलाह दी जाती है। शरीर में खून की कमी के कारण थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। दरअसल, ड्रैगन फ्रूट में भरपूर मात्रा में आयरन होता है, जिससे शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। जिन महिलाओं को खून की कमी की शिकायत होती है, उन्हें भी ड्रैगन फ्रूट का सेवन करना चाहिए।  

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है

ड्रैगन फ्रूट का सेवन करने से इम्युनिटी मजबूत बनती है। शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर होने के कारण हम बीमारियों की चपेट में जल्दी आ सकते हैं। ऐसे में, इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आप ड्रैगन फ्रूट का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो इम्युनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं। ड्रैगन फ्रूट का सेवन करने से शरीर को पोषण मिलता है और कई बीमारियों से बचाव होता है। 

मजबूज दांत व ह‍ड्डियों के लिए

ड्रैगन फ्रूट का सेवन करने से हड्डियां और दांत मजबूत बनते हैं। दरअसल, इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम और फास्फोरस पाया जाता है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूती देने के लिए फायदेमंद है। ड्रैगन फ्रूट का सेवन करने से जोड़ों और दांतों में दर्द की समस्या दूर होती है।   

 ड्रैगन फ्रूट के नुकसान - Side Effects Of Dragon Fruit

ड्रैगन फ्रूट का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। लेकिन, इसका ज्यादा सेवन करने से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं ड्रैगन फ्रूट के नुकसान -

वजन बढ़ सकता है  

ड्रैगन फ्रूट में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए यह वजन घटाने में मददगार साबित हो सकता है। हालांकि, इसमें शुगर की मात्रा अधिक होती है, जिससे वजन बढ़ सकता है। ड्रैगन फ्रूट का ज्यादा सेवन करने से वजन घटाने में दिक्क्त हो सकती है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।      

दस्त की समस्या 

ड्रैगन फ्रूट का सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर होती है। इसमें मौजूद तत्व मल को मुलायम बनाते हैं, जिससे मल त्यागने में आसानी होती है। हालांकि, इसका अधिक सेवन करने से दस्त की समस्या हो सकती है, इसलिए इसका बहुत ज्यादा सेवन ना करें

ड्रैगन फ्रूट कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिससे सेहत को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन, ध्यान रहे कि अधिक मात्रा में किसी भी चीज का सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसलिए हमेशा सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts