Wed, 10 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

बिजली की मांग को लेकर 48 गांवों के 500 ग्रामीणों ने खून से लिखा PM मोदी को पत्र, कहा...

TMC का कांग्रेस में विलय? सोनिया गांधी का ममता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का ऑफर, अभिषेक बनर्जी को पार्टी महासचिव

जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया आई, बोले- ‘सबसे बड़ी कसौटी…

ईरान का ‘मिशन बदलापुर’: अमेरिका के हमले के बाद पूरे खाड़ी में मचाया कोहराम, कतर से लेकर जॉर्डन तक अमेरिकी बेस पर किया हम

Alpha का धमाकेदार टीजर रिलीज, सबसे अलग किरदार में दिखेगी Alia Bhatt …

बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान का छज्जा गिरा, सात श्रद्धालु घायल

एल्विश यादव ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जवाब में बनाई ‘खरगोश जनता पार्टी’, बोले- बहस नहीं, पेस्ट कंट्रोल जरूरी

मार्क जकरबर्ग का बड़ा धमाकाः Meta भारत में खेलेगा पहला AI Data Center, रिलायंस इंडस्ट्रीज से मिलाया हाथ

चीन ने मरोड़ दी जापान की गर्दन, नहीं मानी अमेरिका की बात, भारत पर भी संकट?

12 साल में मोदी सरकार के 12 बड़े फैसले, जिसने बदल दी देश की राजनीति

सूचना

: कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल हत्या केस में हुई पहली गिरफ्तारी...

Admin / Mon, Mar 3, 2025 / Post views : 199

Share:

 'दुष्कर्म, पिटाई और नशीला पदार्थ...', नाक-मुंह में जम चुका था खून, पोस्टमॉर्टम में बड़ा खुलासा

कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल हत्याकांड में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को हिमानी के मोबाइल फोन भी मिल गए हैं। हिमानी की पोस्टमार्टम की प्रारंभिक जांच में हिमानी की मौत की वजह भी सामने आ गई है।

हरियाणा कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने दिल्ली से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। हरियाणा पुलिस आज मर्डर मिस्ट्री से पर्दा उठा सकती है। कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल का शव 1 मार्च को रोहतक में एक हाईवे के पास एक सूटकेस के अंदर मिला था।

कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या के बाद रविवार को उसके परिजनों ने शव लेने से इन्कार कर दिया। वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। आक्रोशित परिजनों ने कहा कि हत्यारोपी पकड़ लिए जाएं या फिर कांग्रेस का बड़ा नेता इंसाफ दिलाने का भरोसा दिलाए तो ही वह अंतिम संस्कार के लिए शव लेंगे। पुलिस देर शाम तक हिमानी के परिजनों को मनाती रही लेकिन उन्होंने शव नहीं लिया। वहीं, पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आज पुलिस मामले का खुलासा कर सकती है। 

 

हिमानी के मोबाइल फोन मिले इस दौरान हिमानी की मां सविता ने शक जताया कि हत्यारे कांग्रेसी, दोस्त या उसके सहपाठी हो सकते हैं। इसके बाद पुलिस ने पुराने कांग्रेसियों से भी बात की है। पुलिस ने डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर दी है और 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। पुलिस को हिमानी के मोबाइल फोन भी मिल गए हैं। 

इससे पहले, रविवार सुबह हिमानी की मां और भाई जतिन ने पोस्टमार्टम के लिए भी मना कर दिया। पुलिस अधिकारियों के काफी मान मनौव्वल के बाद वे माने। हालांकि सविता ने अंतिम संस्कार के लिए दामण मंगवाया था। चूंकि हिमानी को दामण काफी पसंद था। 

बेटी ने कांग्रेस के लिए जान दे दी, 28 को पार्टी कार्यक्रम के बाद से थी गायब हिमानी की मां ने बताया कि अंतिम बार 27 फरवरी को बात हुई। वह कह रही थी कि 28 को पार्टी का कार्यक्रम है। फोन मत करना, घर आकर खुद कर लूंगी। उन्होंने इंतजार कर कॉल किया पर फोन रिसीव नहीं हुआ। मां ने कहा- मेरी बेटी ने कांग्रेस के लिए अपनी जान दे दी। हत्यारा कौन है, यह पता नहीं। उसकी तरक्की देख जलने वाले भी कातिल हो सकते हैं। उसके दोस्तों में से भी हो सकते हैं। 

दुष्कर्म-मारपीट की पुष्टि नहीं, गला दबने से कान व नाक से निकला खून  सूत्रों के अनुसार, पोस्टमार्टम की प्रारंभिक जांच में हिमानी की मौत गला दबाए जाने के कारण हुई है। सूटकेस में डालते समय हिमानी के हाथ-पैर जरूर मुड़ गए थे। इसके अलावा कोई अन्य चोट का निशान नहीं मिला। दुष्कर्म की भी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। हालांकि विसरा और अन्य नमूने मधुबन एफएसएल लैब के लिए भेजे गए हैं। 

पुलिस को अंदेशा है कि गले में जो चुनरी मिली है, उसी से हत्या की गई है। हिमानी का शव जब पुलिस ने निकाला था तो उसके मुंह और नाक में खून जम चुका था। डॉक्टरों की मानें तो गला घोंटने के दौरान इस तरह खून आना संभव है। हत्या से पहले उसे कोई नशीला पदार्थ तो नहीं पिलाया गया या नहीं, इसके लिए शव से बिसरा सुरक्षित रखकर जांच के लिए भेजा गया है। 

एक से अधिक लोग हत्या में हो सकते हैं शामिल हिमानी की लंबाई पांच फीट से अधिक थी। हत्यारों ने उसके शव को डेढ़ फीट के सूटकेस में डाला था। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्या में दो या दो से अधिक भी लोग शामिल हो सकते हैं।

एसआईटी जांच कर रही है और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। हिमानी के मोबाइल फोन मिल गए हैं। जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।- रजनीश कुमार, डीएसपी, सांपला। 

   

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts