Thu, 30 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

ज्ञान से प्रज्ञा तक की यात्रा और मानव चेतना का महापर्व

दिव्यांग राहुल आनंद के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु आर्थिक सहायता राशि की मांग

बिलासपुर-रायपुर रोड संदेश UP ढाबा में नारायणपुर सरपंच बिसाहू साहू का दबंगई, जमकर तोड़फोड़

सावन के पहले दिन खाली पड़ा बाबा केदार का दरबार, तीसरे दिन भी नहीं शुरु हो सकी यात्रा

थाईलैंड में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण, 5 भारतीय गिरफ्तार, आरोपी बोले – पाकिस्तानी के कहने पर किडनैपिंग की

अमित शाह से जवाब की मांग पर अड़ा विपक्ष, इधर संसद भवन में पीएम की बैठक, 5 केंद्रीय मंत्री मौजूद

पाकिस्तान पर भड़की महबूबा मुफ्ती, शहबाज सरकार को दे डाली वार्निंग, जानें क्या है पूरा मामला

भारी बारिश का कहर : उदंती नदी पर बन रहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल ढहा, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित,

सर्वांगीण विकास का भ्रम : जब खेल के मैदान मौन हो जाते हैं, तब शिक्षा अधूरी रह जाती है

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

सूचना

: PCC चीफ के चयन पर पूर्व CM भूपेश बघेल का बयान, कहा- आलाकमान लेगा निर्णय

Admin / Tue, Feb 18, 2025 / Post views : 281

Share:
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ती चर्चाओं और अटकलों के बीच, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बयान दिया है। प्रदेश में अध्यक्ष पद के लिए टीएस सिंहदेव का नाम चर्चा में है, इस पर भूपेश बघेल ने कहा कि आलाकमान क्या निर्णय लेगा, इस पर मेरी टिप्पणी करना अनुचित होगा। इसके साथ ही बघेल ने निकाय चुनाव में कांग्रेस की हार, धर्मांतरण के मुद्दे पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नवनियुक्त महासचिव भूपेश बघेल आज रायपुर से दिल्ली रवाना हुए। महासचिव बनने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा कि वह दिल्ली जाकर सभी का आभार व्यक्त करेंगे और अपने दायित्व का अच्छे से निर्वहन करेंगे। भूपेश बघेल ने बताया कि 19 फरवरी को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा बुलाई गई महासचिवों की बैठक में शामिल होंगे। निकाय चुनाव में हार पर दी प्रतिक्रिया छत्तीसगढ़ में हाल ही में संपन्न निकाय चुनावों में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस पर भूपेश बघेल ने कहा कि बड़ी हार हुई है और मैं इस बारे में पार्टी फोरम में अपनी बात रखूंगा। टीएस सिंहदेव को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की बात पर बोले भूपेश छत्तीसगढ़ में टीएस सिंहदेव को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा जोरों पर है। इस पर पूछे गए सवाल पर भूपेश बघेल ने कहा कि आलाकमान क्या निर्णय लेगा, इस पर मेरी टिप्पणी करना अनुचित होगा। धर्मांतरण को लेकर सरकार पर साधा निशाना धर्मांतरण के मुद्दे पर बघेल ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर प्रदेश में कहीं भी धर्मांतरण हो रहा है तो उसे रोकने में सरकार विफल हुई है।  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts