Fri, 31 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

डमी प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग : शिक्षाविद अमित गौड़

अगस्त महीना क़े परमुख खेती किसानी करें बर किसान मन ल सलाह

ज्ञान से प्रज्ञा तक की यात्रा और मानव चेतना का महापर्व

दिव्यांग राहुल आनंद के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु आर्थिक सहायता राशि की मांग

बिलासपुर-रायपुर रोड संदेश UP ढाबा में नारायणपुर सरपंच बिसाहू साहू का दबंगई, जमकर तोड़फोड़

सावन के पहले दिन खाली पड़ा बाबा केदार का दरबार, तीसरे दिन भी नहीं शुरु हो सकी यात्रा

थाईलैंड में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण, 5 भारतीय गिरफ्तार, आरोपी बोले – पाकिस्तानी के कहने पर किडनैपिंग की

अमित शाह से जवाब की मांग पर अड़ा विपक्ष, इधर संसद भवन में पीएम की बैठक, 5 केंद्रीय मंत्री मौजूद

पाकिस्तान पर भड़की महबूबा मुफ्ती, शहबाज सरकार को दे डाली वार्निंग, जानें क्या है पूरा मामला

भारी बारिश का कहर : उदंती नदी पर बन रहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल ढहा, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित,

सूचना

: फेसबुक पर दोस्ती, झगड़ा और मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर हत्या... हिमानी मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा

Admin / Tue, Mar 4, 2025 / Post views : 267

Share:

हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सचिन को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में सचिन ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिससे इस हत्याकांड की पूरी कहानी सामने आई है. हिमानी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद उसका शव सूटकेस में डालकर सांपला इलाके में फेंक दिया गया था.

फेसबुक दोस्ती से शुरू हुई कहानी

पुलिस के अनुसार, सचिन और हिमानी की दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी. सचिन अक्सर हिमानी के घर आता-जाता था. 27 फरवरी को वह रात 9 बजे हिमानी के घर पहुंचा और रात भर वहीं रुका. अगले दिन, 28 फरवरी को दिन में दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि सचिन ने हिमानी की चुन्नी से उसे बांध दिया और मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. हाथापाई के दौरान सचिन के हाथों में चोट लगी, जिसका खून हिमानी की रजाई पर गिर गया.

हत्या के बाद सबूत मिटाने की कोशिश

हत्या के बाद सचिन ने रजाई का कवर उतारा और उसे हिमानी के शव के साथ सूटकेस में पैक कर दिया. उसने हिमानी की अंगूठी, सोने की चेन, मोबाइल, लैपटॉप और अन्य ज्वेलरी एक बैग में डाली और हिमानी की स्कूटी लेकर अपने गांव बहादुरगढ़ चला गया. रात 10 बजे वह दोबारा हिमानी के घर लौटा. स्कूटी को बाहर खड़ा कर उसने एक ऑटो किराए पर लिया. सूटकेस में शव डालकर वह रात 10-11 बजे के बीच सांपला इलाके में पहुंचा, जहां उसने शव फेंक दिया और बस से फरार हो गया.

पुलिस की कार्रवाई

1 मार्च को सांपला बस स्टैंड के पास सूटकेस में हिमानी का शव मिलने के बाद पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) गठित किया था. सचिन को दिल्ली से गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की. उसके पास से हिमानी का मोबाइल, ज्वेलरी और अन्य सामान बरामद हुआ है. पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह व्यक्तिगत रंजिश का मामला लग रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.

परिवार का दर्द

हिमानी के परिवार ने शव को दफनाने से इनकार कर दिया था जब तक कि हत्यारे पकड़े नहीं जाते. उनकी मां सविता ने दावा किया था कि हिमानी की राजनीतिक उन्नति से पार्टी के कुछ लोग जलते थे. सचिन की गिरफ्तारी के बाद परिवार अब इंसाफ की उम्मीद कर रहा है. हिमानी कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता थीं और 'भारत जोड़ो यात्रा' में राहुल गांधी के साथ भी नजर आई थीं.

सियासी हलचल

इस घटना ने हरियाणा में सियासी तूफान खड़ा कर दिया है. कांग्रेस ने इसे लेकर राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं, वहीं बीजेपी ने इसे व्यक्तिगत मामला करार दिया है. सचिन से पूछताछ में और खुलासों की उम्मीद है, जो इस हत्याकांड के पीछे की पूरी सच्चाई सामने ला सकती है.

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts