Wed, 10 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

बिजली की मांग को लेकर 48 गांवों के 500 ग्रामीणों ने खून से लिखा PM मोदी को पत्र, कहा...

TMC का कांग्रेस में विलय? सोनिया गांधी का ममता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का ऑफर, अभिषेक बनर्जी को पार्टी महासचिव

जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया आई, बोले- ‘सबसे बड़ी कसौटी…

ईरान का ‘मिशन बदलापुर’: अमेरिका के हमले के बाद पूरे खाड़ी में मचाया कोहराम, कतर से लेकर जॉर्डन तक अमेरिकी बेस पर किया हम

Alpha का धमाकेदार टीजर रिलीज, सबसे अलग किरदार में दिखेगी Alia Bhatt …

बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान का छज्जा गिरा, सात श्रद्धालु घायल

एल्विश यादव ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जवाब में बनाई ‘खरगोश जनता पार्टी’, बोले- बहस नहीं, पेस्ट कंट्रोल जरूरी

मार्क जकरबर्ग का बड़ा धमाकाः Meta भारत में खेलेगा पहला AI Data Center, रिलायंस इंडस्ट्रीज से मिलाया हाथ

चीन ने मरोड़ दी जापान की गर्दन, नहीं मानी अमेरिका की बात, भारत पर भी संकट?

12 साल में मोदी सरकार के 12 बड़े फैसले, जिसने बदल दी देश की राजनीति

सूचना

: प्रेमिका ने रची थी हत्या की साजिश, झाड़ियों में मिला नरकंकाल

Admin / Sat, Mar 15, 2025 / Post views : 211

Share:

रायपुर के आरंग इलाके के ग्राम कोसमखुंटा स्थित भैसासुर खार में पिछले दिनों मिले नरकंकाल का मामला पुलिस ने सुलझा लिया। मृतक की शिनाख्त नाबालिग धनेंद्र साहू के रुप में हुई। पुलिस ने प्रेम प्रसंग को लेकर धनेंद्र की हत्या में शामिल मंदिर हसौद क्षेत्र के रीवा गांव निवासी 20 वर्षीय सागर सिन्हा20 वर्षीय टेमिन उर्फ चुनिया ध्रुव19 वर्षी राहुल ध्रुव और 23 वर्षीय कुलेश्वर ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया।

आरंग इलाके के ग्राम कोसमखुंटा स्थित भैसासुर खार में पिछले दिनों मिले नरकंकाल का मामला पुलिस ने सुलझा लिया। मृतक की शिनाख्त नाबालिग धनेंद्र साहू के रुप में हुई। पुलिस ने प्रेम प्रसंग को लेकर धनेंद्र की हत्या में शामिल मंदिर हसौद क्षेत्र के रीवा गांव निवासी 20 वर्षीय सागर सिन्हा,20 वर्षीय टेमिन उर्फ चुनिया ध्रुव,19 वर्षी राहुल ध्रुव और 23 वर्षीय कुलेश्वर ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया। 
आरंग पुलिस के मुताबिक 23 फरवरी को अनुसुईसा साहू ने थाने सूचना दर्ज कराई थी कि उसका बेटा धनेंद्र साहू व पुत्री बस में बैठकर जा रहे थे। इसी दौरान आरंग क्षेत्र के लखोली बस स्टैंड ओवरब्रीज के पास धनेंद्र ने बस से उतरकर बहन को कहा कि चलो मैं आ रहा हूं। इसके बाद से वह लापता था।

पुलिस ने की खोजबीन तो मिला नरकंकाल

शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्जकर जांच शुरु की। पांच मार्च को ग्राम कोसमखुंटा स्थित भैसासुर खार के पास एक नरकंकाल मिलने पर पुलिस वहां पहुंची। जांच के दौरान मृतक की शिनाख्त मूलत: महासमुंद जिले के बिहाझर,बागबहरा निवासी 16 वर्षीय धनेंद्र साहू के रुप में होने पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने शंका के आधार पर लखौली, मंदिर हसौद निवासी सागर सिन्हा को पकड़ा।
कड़ाई से पूछने पर उसने अपने महिला मित्र टेमिन उर्फ चुनिया ध्रुव समेत दो अन्य साथी राहुल ध्रुव एवं कुलेश्वर ध्रुव के साथ मिलकर धनेंद्र साहू की हत्या कर शव को खार में फेंकना कबूल किया। 

प्रेमिका से दूर करने उतार दिया मौत के घाट

सागर सिन्हा ने बताया कि मृतक टेमिन उर्फ चुनिया ध्रुव से प्रेम करता था जबकि वह टेमिन को चाहता था। कई बार मना करने पर भी धनेंद्र नहीं माना और वह टेमिन से लगातार बातचीत करता रहा। तब परेशान होकर उसने हत्या की योजना बनाई।
योजना के अनुसार 19 फरवरी को टेमिन उर्फ चुनिया से मृतक धनेंद्र साहू को कॉल करके बुलाया। 23 फरवरी को धनेंद्र जब रायपुर से महासमुंद अपनी बहन के साथ बस से जा रहा था इसी दौरान लखौली बस स्टैंड के पास उतरकर वह टेमिन के बताए स्थान पर पहुंचा।

चाकू से ताबड़तोड़ हमला

पहले से घात लगाकर बैठे सागर सिन्हा और उसके दो साथी धनेंद्र साहू को बाइक में बैठाकर कोसमखुंटा लेकर गए और वहां पर चाकू से ताबड़तोड़ हमलाकर उसे मौत के घाट उतार दिए। पकड़े जाने के डर से शव को खार में फेंककर सभी भाग निकले थे। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार करने के साथ उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल दो मोबाइल, बाइक,एक चाकू बरामद कर लिया।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts