Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: काम के लिए बाहर जाता था पति, पीठ पीछे बीवी ने किया खेला, जेठ को बना लिया दूसरा दूल्हा!

Admin / Thu, Feb 20, 2025 / Post views : 302

Share:
शादी को पवित्र बंधन माना जाता है. एक बार जो इस बंधन में बंध जाता है, वो सात जन्मों तक साथ रहने का वादा करता है. लेकिन कुछ लोग इस रिश्ते को मजाक समझ लेते हैं. सोशल मीडिया पर लोकप्रियता की चाह में लोग ऐसी हरकतें कर जाते हैं, जिसके बारे में जानकर हैरानी होती है. कभी कोई मजाक मस्ती में वायरल होने के लिए अपने शिक्षक से शादी का झूठ फैलाता है, तो कभी कोई महिला पति को छोड़कर ससुर से ही ब्याह रचाने की बात करने लग जाती है. कई बार तो सच में कोई सौतेली मां अपने पति को छोड़कर बेटे से ही शादी रचा लेती है. तो कभी कोई बहू अपनी सास पर ही मर मिटती है. लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं, उसे देखकर आपको गुस्सा भी आएगा और हैरानी भी होगी.

दरअसल, महिला का पति जब काम के लिए बाहर जाता था, तो पीठ पीछे वो शर्मनाक खेल खेलती थी. महिला का अपने पति के बड़े भाई से ही अफेयर हो गया. ऐसे में दोनों ने मंदिर में शादी कर ली. यहां तक की पहले पति को तलाक देना भी उचित नहीं समझा. महिला का जेठ के साथ शादी करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में महिला बेशर्मी से सारी सच्चाई स्वीकार करती है. वो कहती है कि 6 महीने पहले मेरी शादी हुई थी. मुझे अपना पति पसंद नहीं था. लेकिन घर पर जेठ को देखी तो मेरा झुकाव उनकी ओर होता चला गया. जेठ को भी मुझसे प्यार हो गया. जब काम के सिलसिले में पति बाहर जाता, हम एक-दूसरे के साथ बातें करते. हमें साथ रहने में अच्छा लगता था. लड़की पहले तो कहती है कि वो जेठ और पति दोनों के साथ रहेगी, लेकिन बाद में सिर्फ दूसरे पति यानी जेठ के साथ ही रहने की बात करती है

महिला को देखकर आपको हैरानी भी होगी. इन लोगों ने मंदिर के बाहर खड़े होकर यह वीडियो बनाया है, जिसमें महिला के मांग से लेकर नाक तक सिंदूर लगा हुआ है. जेठ भी महिला के साथ रहने की बात करता है. लेकिन ध्यान से सुनने पर इनकी सच्चाई पता चल जाती है. पहली बार जहां महिला दोनों के साथ रहने की बात करती है, तो बाद में जेठ के साथ ही रहना चाहती है. महिला का पति काम के सिलसिले में बाहर जाने की बात करता है, तो जेठ का कहना है कि उसका छोटा भाई पढ़ाई के लिए बाहर जाता है, तब वो उसकी पत्नी के करीब आ गया. इससे साफ पता चलता है कि यह वीडियो फर्जी है और सिर्फ व्यूज बटोरने के लिए बनाया गया है. लेकिन सवाल यह उठता है कि इस तरह के वीडियो बनाकर ऐसे लोग समाज को क्या मैसेज देना चाहते हैं? क्या ये समाज में गंदगी परोसने का काम नहीं कर रहे हैं? हालांकि, इन लोगों का जो मकसद था, वो जरूर पूरा हो गया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. अब तक इस वीडियो को 62 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं, लाखों लोगों ने इसे लाइक और शेयर किया है. इसके अलावा वीडियो पर 16 सौ से ज्यादा कमेंट्स आए हैं. ज्यादातर लोगों ने इन्हें भर-भरकर सुनाया है. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक महिला यूजर केकती साहू ने लिखा है कि सारे के सारे चुल्लू भर पानी में डूब कर मर क्यों नहीं जाते. किशोर सिंह राजपूत ने लिखा है कि भारत में इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप को बंद कर देना चाहिए. जेठ के लिए छोटे भाई की बीवी बेटी समान होती है, लेकिन वीडियो वायरल करने के लिए इन लोगों ने मजाक बना दिया है. विक्रम माहेर ने कमेंट किया है कि अभी 6 महीने में जेठ पसंद आया, अगले 6 महीने में कोई पड़ोसी पसंद आ जाएगा. वहीं, मनोज नायक ने लिखा है कि ये औरत के नाम पर धब्बा है.  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts