Sun, 13 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: पार्टी हित में काम करेंगे तो दिया जाएगा मौका: मायावती

Admin / Mon, Mar 17, 2025 / Post views : 319

Share:

बसपा सुप्रीमो मायावती ने काशीराम जयंती के अवसर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिवारवाद पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पार्टी हित में काम करने वालों को ही आगे बढ़ाया जाएगा और रिश्ते-नाते आड़े नहीं आएंगे। मायावती ने सत्ता पक्ष और विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि सभी जातिवादी सांप्रदायिक और पूंजीवादी पार्टियां बसपा को कमजोर करने की कोशिश में लगी हैं।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने काशीराम की जयंती के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को प्रेस कांफेंस आयोजित की। मायावती ने काशीराम की जयंती मनाने को लेकर पूरे देश में उनके अनुयायियों का आभार व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने परिवारवाद पर जमकर निशाना भी साधा। बसपा प्रमुख ने कहा, कांशीराम जयंती जिस अति उत्साह व जोश के साथ मनाकर उनके अनुयायियों ने अपनी पार्टी को हर स्तर पर मजबूत बनाने का तथा उनकी एकमात्र उत्तराधिकारी व पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपने पूरे तन, मन, धन से साथ देने का जो संकल्प लिया है तो उसने पार्टी को मजबूती देने के लिए मेरे हिम्मत व हौसले को कई गुना और ज्यादा बढ़ा दिया है, जिसे मैं अभी तक की तरह, आगे भी अपने जीते जी अपने व्यक्तिगत तथा भाई बहिन व रिश्ते नातों आदि के स्वार्थ में कभी भी कमजोर नहीं पड़ने दूंगी। पार्टी हित में काम करेंगे तो दिया जाएगा मौका: मायावती उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए कहा, पार्टी व मूवमेन्ट के हित में बहुजन समाज के जो भी लोग अपनी पूरी ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करते हैं तो उन्हें पार्टी में जरूर आगे बढ़ने का मौका दिया जायेगा और इस मामले में मेरे रिश्ते-नाते आडे नहीं आयेंगे ।मायावती ने सत्ता पक्ष व विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, सत्ता व विपक्ष में बैठी सभी जातिवादी, साम्प्रदायिक व पूंजीवादी पार्टियों बसपा के विरुद्ध अन्दर अन्दर आपस में मिलकर बहुजन समाज की एकमात्र हितेषी पार्टी BSP को किस्म किस्म के हथकण्डों के जरिये इसे कमजोर करने की पूरी-पूरी कोशिश में लगी हैं, क्योंकि यहाँ जातिवादी पार्टियों को खासकर सन् 2007 में यूपी में बीएसपी का अकेले ही पूर्ण बहुमत के आधार पर सत्ता में आना अभी तक भी उनके गले के नीचे से कतई भी नहीं उतर पा रहा है और तभी से यहाँ सभी जातिवादी व खासकर दलित विरोधी पार्टियों किस्म किस्म के हथकण्डे इस्तेमाल करके बी.एस.पी. को कमजोर व खत्म करने में लगी है। मायावती ने आगे कहा, सरकार ने ही यहां यूपी में इन वर्गों के लोगो को काफी हद तक अपने पैरों पर खड़ा किया है। अपने सन्तों, गुरुओं व महापुरुषों को भी विभिन्न स्तर पर पूरा-पूरा आदर सम्मान दिया गया है जिसे लोग कभी भी नहीं भूला पायेंगे। लेकिन यह सब यहाँ सभी जातिवादी पार्टियों के गले के नीचे से अभी तक भी नहीं उतर पा रहा है। इसीलिए अब वे इन वगों में से स्वार्थी किस्म के लोगों को आगे करके उनके जरिये विभिन्न नाम पर अनेकों छोटे-छोटे संगठन व पार्टियां आदि बनवाकर के बीएसपी की इस ताकत को बांटकर इसे कमजोर करने में लगे हैं जिनसे बहुजन समाज के लोग जरूर सचेत रहें, यही समय की मांग है मायावती ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, देश के प्रधानमंत्री बीच-बीच में अपनी खुद की गरीबी का तो जरूर उल्लेख करते रहते है, लेकिन इन्होंने दलित व अन्य उपेक्षित वर्गों के लोगों की तरह यहां कभी भी कोई जातीय भेदभाव नहीं झेला है जो यह सब हमारे सन्तों, गुरुओं व महापुरुषों ने झेला है, जिसे अभी भी इनके अनुयायी काफी हद तक झेल रहें है

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts