Thu, 30 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

ज्ञान से प्रज्ञा तक की यात्रा और मानव चेतना का महापर्व

दिव्यांग राहुल आनंद के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु आर्थिक सहायता राशि की मांग

बिलासपुर-रायपुर रोड संदेश UP ढाबा में नारायणपुर सरपंच बिसाहू साहू का दबंगई, जमकर तोड़फोड़

सावन के पहले दिन खाली पड़ा बाबा केदार का दरबार, तीसरे दिन भी नहीं शुरु हो सकी यात्रा

थाईलैंड में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण, 5 भारतीय गिरफ्तार, आरोपी बोले – पाकिस्तानी के कहने पर किडनैपिंग की

अमित शाह से जवाब की मांग पर अड़ा विपक्ष, इधर संसद भवन में पीएम की बैठक, 5 केंद्रीय मंत्री मौजूद

पाकिस्तान पर भड़की महबूबा मुफ्ती, शहबाज सरकार को दे डाली वार्निंग, जानें क्या है पूरा मामला

भारी बारिश का कहर : उदंती नदी पर बन रहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल ढहा, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित,

सर्वांगीण विकास का भ्रम : जब खेल के मैदान मौन हो जाते हैं, तब शिक्षा अधूरी रह जाती है

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

सूचना

: हर पोस्टिंग में मैडम ने किया 'काला कांड', उमरिया कलेक्टर ने भेजी रिपोर्ट तो कमिश्नर ने नाप दिया

Admin / Sun, Feb 23, 2025 / Post views : 251

Share:
CMO Jyoti Singh Suspend: उमरिया जिले में पदस्थ सीएमओ ज्योति सिंह को शहडोल कमिश्नर ने सस्पेंड कर दिया है। ज्योति सिंह पर अनियमितता के कई आरोप लगे थे। इसकी जांच के बाद कलेक्टर ने कमिश्नर को सस्पेंड करने के लिए लिखा था। ज्योति सिंह को सस्पेंड कर कलेक्टर कार्यालय से अटैच कर दिया गया है।
  • नगर परिषद नौरोजाबाद की सीएमओ सस्पेंड
  • ज्योति सिंह को शहडोल कमिश्नर ने किया सस्पेंड
  • सीएमओ ज्योति सिंह पर अनियमितता के आरोप
  • जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है कार्रवाई
उमरिया: जिले ही नहीं, संभाग में भ्रष्टाचार में अव्वल चर्चित सीएमओ ज्योति सिंह को अंततः शहडोल कमिश्नर सुरभि गुप्ता ने निलंबित कर दिया है। ज्योति सिंह जब नगर पालिका परिषद अनूपपुर की सीएमओ रही, तब भी इन्होंने सामग्री क्रय नियमों का उल्लंघन करते हुए मनमानी ढंग से भ्रष्टाचार किया था। इसकी फाइल कमिश्नर कार्यालय में धूल खाती पड़ी रही। फिर अपना ट्रांसफर करवा कर उमरिया जिले में आईं और यहां भी वही रवैया चालू कर दीं। पूरे परिषद ने किया था विरोध इसके चलते पूरी परिषद ने विरोध किया और तत्कालीन कलेक्टर के डी त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा था। कलेक्टर ने तत्कालीन अपर कलेक्टर के सी बोपचे को जांच सौंपा। उस समय अपर कलेक्टर ने सांठ गांठ कर पाली सीएमओ भूपेन्द्र सिंह को जांच करने के लिए नियुक्त कर दिया और उसमें लीपापोती हो गई। पति ने कर लिया विवाद इसके बाद उमरिया नगर पालिका के सभी पार्षद कलेक्टर से लेकर प्रदेश सरकार तक पत्राचार किए। इसके बाद जांच दल गठित कर भंडार गृह की जांच करने के लिए टीम को भेजा था। मैडम के दबंग पति एस के सिंह जांच दल से विवाद कर उसको चलता कर दिए। बाद में इनका ट्रांसफर नगर परिषद नौरोजाबाद कर दिया गया, जहां ये फिर से अपना वही रवैया शुरू कर दीं। लगभग एक करोड़ का घोटाला कर दीं। कमिश्नर से निलंबित करने की मांग की नगर परिषद नौरोजाबाद के सभी पार्षद वहां भी इनके कार्यों के जांच की मांग की। मामले की जांच करवाई गई और कलेक्टर ने जांच रिपोर्ट के आधार पर शहडोल कमिश्नर को पत्र लिख कर निलंबित करने की मांग की। इस पर शहडोल कमिश्नर सुरभि गुप्ता ने इनको निलंबित करते हुए, कलेक्टर कार्यालय में अटैच करने का आदेश जारी कर दिया। व्यापक पैमाने पर अनियमितता कमिश्नर ने लिखा कि उमरिया जिले के नगर परिषद नौरोजाबाद में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी ज्योति सिंह ने विगत 01 वर्ष में विभिन्न निर्माण कार्यों और सामग्री क्रय में व्यापक पैमाने पर की अनियमितता की। इस संबंध में प्राप्त शिकायत पर कलेक्टर, जिला उमरिया द्वारा आदेश क्र./323/जिशविअभि./2024, उमरिया दिनांक-05-08-2024 से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पाली, जिला उमरिया की अध्यक्षता में 03 सदस्यीय जांच दल गठित कर विस्तृत जांच कराई गई। जांच समिति ने प्रस्तुत निष्कर्ष में ज्योति सिंह, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगरपरिषद नौरोजाबाद, जिला उमरिया द्वारा गंभीर वित्तीय अनियमितता किया जाना प्रमाणित पाया है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts