Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम : एसईसीएल द्वारा 48 निक्षय शिविर आयोजित किए गए

Admin / Wed, Feb 26, 2025 / Post views : 310

Share:

ख्यालय एवं संचालन क्षेत्रों में 2389 लोगों की हुई जांच, टीबी जागरूकता के लिए किया जा रहा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के 100 दिवसीय राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में एसईसीएल भी बढ़-चढ़ कर अपना योगदान दे रहा है। एसईसीएल द्वारा मुख्यालय एवं संचालन क्षेत्रों में निक्षय शिविर का आयोजन कर एसईसीएल कर्मियों एवं आमजनों की निशुल्क टीबी जांच की जा रही है।

अब तक 48 निक्षय शिविरों में 2389 लोगों की हुई जांच

बिलासपुर - एसईसीएल द्वारा कंपनी के मुख्यालय बिलासपुर एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों जैसे कोरबा, रायगढ़, कोरिया, सुरजपुर आदि में स्थित अपने संचालन क्षेत्रों में अब तक लगभग 48 निक्षय शिविर आयोजित कर 2,389 लोगों की निशुल्क टीबी जांच की गई है।

लोगों को टीबी के प्रति जागरुक बनाने के लिए किया जा रहा है विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

टीबी जांच के साथ-साथ एसईसीएल द्वारा लोगों को टीबी के प्रति जागरूक बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कार्यस्थलों पर लोगों को निक्षय शपथ दिलाना, धार्मिक स्थलों जैसे मंदिरों, गिरिजाघरों आदि में जागरूकता शिविरों का आयोजन करना, लघु फिल्म एवं बैनर-पोस्टर आदि के माध्यम से एसईसीएल कार्यालयों/खदानों के आसपास निवासरत आमजनों को जागरूक करना, स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को जागरूक करना आदि शामिल हैं।

राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी): टीबी मुक्त भारत का विजन

यह 100-दिवसीय अभियान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तत्वावधान में राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के व्यापक ढांचे का अंग है, जो टीबी उन्मूलन के लिए नैशनल स्ट्राटेजिक प्लान (एनएसपी) 2017-2025 का अंग है। एनएसपी टीबी के मामलों में कमी लाने, निदान और उपचार की क्षमताओं को बेहतर बनाने और इस रोग के सामाजिक-आर्थिक प्रभावों को दूर करने पर केंद्रित है।

यह महत्वाकांक्षी पहल 2018 के टीबी उन्मूलन शिखर सम्मेलन में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा निर्धारित विजन को प्रतिबिम्बित करती है, जिसमें उन्होंने 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने का आह्वान किया था

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts