Wed, 10 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

बिजली की मांग को लेकर 48 गांवों के 500 ग्रामीणों ने खून से लिखा PM मोदी को पत्र, कहा...

TMC का कांग्रेस में विलय? सोनिया गांधी का ममता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का ऑफर, अभिषेक बनर्जी को पार्टी महासचिव

जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया आई, बोले- ‘सबसे बड़ी कसौटी…

ईरान का ‘मिशन बदलापुर’: अमेरिका के हमले के बाद पूरे खाड़ी में मचाया कोहराम, कतर से लेकर जॉर्डन तक अमेरिकी बेस पर किया हम

Alpha का धमाकेदार टीजर रिलीज, सबसे अलग किरदार में दिखेगी Alia Bhatt …

बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान का छज्जा गिरा, सात श्रद्धालु घायल

एल्विश यादव ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जवाब में बनाई ‘खरगोश जनता पार्टी’, बोले- बहस नहीं, पेस्ट कंट्रोल जरूरी

मार्क जकरबर्ग का बड़ा धमाकाः Meta भारत में खेलेगा पहला AI Data Center, रिलायंस इंडस्ट्रीज से मिलाया हाथ

चीन ने मरोड़ दी जापान की गर्दन, नहीं मानी अमेरिका की बात, भारत पर भी संकट?

12 साल में मोदी सरकार के 12 बड़े फैसले, जिसने बदल दी देश की राजनीति

सूचना

: मां और भाई के साथ मृत पायी गयीं JPSC टॉपर, कुछ माह पहले दिया था इस्तीफा

Admin / Mon, Feb 24, 2025 / Post views : 206

Share:
पहली जेपीएससी परीक्षा की टॉपर रही शालिनी अपने भाई और मां के साथ मृत पायी गयी है. मनीष विजय भारतीय राजस्व सेवा के अफसर थे. पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है. हालांकि मामले की छानबीन जारी है. रांची : पहली जेपीएससी की टॉपर रहीं शालिनी विजय केरल के कक्कनाड में अपनी मां शकुंतला अग्रवाल और भाई मनीष विजय के साथ मृत पायी गयी. मनीष विजय भारतीय राजस्व सेवा के अफसर थे. वह कक्कनाड में कस्टम विभाग में अतिरिक्त आयुक्त के रूप में कार्यरत थे. जबकि शालिनी कुछ माह पूर्व कार्मिक विभाग को अपना इस्तीफा भेजा था. तीनों का शव स्व विजय के सरकारी आवास में पाया गया. शालिनी व मनीष का शव घर में ही फंदे से लटका मिला. वहीं, उनकी मां शकुंतला का मृत शरीर बिस्तर पर पड़ा था. पुलिस ने कहा- कई दिन पहले की थी आत्महत्या पुलिस के मुताबिक, तीनों ने कई दिन पहले ही आत्महत्या कर ली थी. मनीष विजय ने एक सप्ताह पहले छुट्टी ली थी. छुट्टी खत्म होने के बाद भी वह कार्यालय नहीं गये. उनका फोन भी नहीं लग रहा था. इस वजह से उनके साथ काम करने वाले लोग उनके घर पहुंचे. सहयोगियों के आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला. घर से तेज दुर्गंध भी आ रही थी. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. मामले की तहकीकात जारी पुलिस दरवाजा तोड़ कर घर के अंदर पहुंची, तो उनकी नजर तीनों की लाश पर पड़ी. कई दिन पहले ही मृत्यु होने के कारण शवों से दुर्गंध आ रही थी. पुलिस ने इसे पहली नजर में आत्महत्या का मामला बताया है. हालांकि, मामले की तहकीकात चल रही है. लंबे समय से ड्यूटी पर नहीं थी शालिनी, भेजा था इस्तीफा लंबे समय से ड्यूटी पर नहीं थी शालिनी, भेजा था इस्तीफा शालिनी विजय लंबे समय से ड्यूटी पर नहीं थी. लगभग दो वर्षों पहले गढ़वा में पदस्थापित रहते हुए वह छुट्टी पर गयी थी. उसके बाद से उन्होंने योगदान नहीं किया था. कुछ महीनों पहले उन्होंने अपना इस्तीफा कार्मिक विभाग को भेजा था. जो अब तक स्वीकृत नहीं किया गया था. शालिनी की मां शकुंतला अग्रवाल अपने पुत्र मनीष विजय के साथ ही रहती थी. वह बोकारो के एक शिक्षण संस्थान से बतौर शिक्षिका सेवानिवृत्त हुई थीं. इधर, शालिनी भी लगभग एक साल से अपने भाई के साथ रह रही थी.  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts