Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: छत्तीसगढ़ में NIA की बड़ी कार्रवाई, नक्सलियों को फंडिंग करने वाला MBM नेता गिरफ्तार, मंच के जरिए बांटता था पैसा

Admin / Sat, Mar 1, 2025 / Post views : 287

Share:

NIA Action in Raipur: NIA ने छत्तीसगढ़ में लाल आतंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एनआईए ने आतंकियों को फंडिग करने वाले  मूलवासी बचाओ मंच (MBM) के नेता रघु मिडियामी को गिरफ्तार किया है. रघु मिडियामी अपने मंच के माध्यम से नक्सलियों को पैसे बांटता था. 

NIA Action in Raipur: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने छत्तीसगढ़ में आतंकवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. NIA की टीम ने  मूलवासी बचाओ मंच (MBM) से जुड़े फ्रंटल संगठन के नेता रघु मिडियामी को गिरफ्तार किया है. रघु मिडियामी अपनी संस्था के जरिए पैसे इकठ्ठा करता था और मंच के जरिए नक्सलियों को पहुंचाता था. 

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवा को बीजापुर में छापेमारी के दौरान नक्सल से जुड़े रघु मिडियामी गिरफ्तार किया. रघु मिडियामी प्रतिबंधित संगठन मूलवासी बचाओ मंच (एमबीएम) से जुड़ा हुआ है. बताते चले कि एमबीएम पर छत्तीसगढ़ सरकार ने पहले से ही प्रतिबंध लगा रखा है. वहीं, एनआईए की टीम को इसके पुख्ता सबूत मिले हैं, कि रघु मिडियामी अपनी संस्था मूलवासी बचाओ मंच के माध्यम से पैसे इकट्‌ठा कर नक्सलियों को पहुंचाता था. 

नक्सिलियों को करता था फंडिग यही नहीं रघु मिडियामी छत्तीसगढ़, झारखंड समेत तेलंगाना राज्यों में आंदोलनों को भी अंजाम देता था. एनआईए के अनुसार, बीजापुर निवासी रघु मिडियामी प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) संगठन से जुड़ा हुआ है. जो बस्तर में मूलवासी बचाओ मंच चलाता है. रघु मियामी मंच की आड़ में नक्सलियों को फंडिंग करता है. एनआईए की टीम को जांच के दौरान ट्रांजेक्शन का पुख्ता सबूत मिला है. इसके बाद ही युवक को गिरफ्तार किया गया. 

कैंप का कर रहा था विरोध NIA की टीम ने रघु मीडियामी औक दंतेवाड़ा से गिरफ्तार किया. इसके बाद NIA की स्पेशल कोर्ट जगदलपुर में पेश किया. राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आरोप लगाया है कि रघु का मंच भारत विरोधी एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए नक्सलियों के लिए पैसा इकट्ठा करना, भंडारण और वितरण का काम करता है. वह बस्तर में विरोध, प्रदर्शन और धरना के लिए लोगों को इकट्ठा करता है. वह लगातार सिलगेर में खुले कैंप का भी विरोध कर रहा था.

नई दिल्ली/रायपुर: नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि नक्सल संगठन से जुड़े एक शख्स को हिरासत में लिया गया है. हिरासत में लिए गए रघु मिडियामी पर नक्सलियों के लिए फंडिंग करने का गंभीर आरोप है. एनआईए ने गुरुवार को मूलवासी बचाओ मंच (एमबीएम) के नेता रघु मिडियामी को हिरासत में लिया है.

नक्सलियों को फंडिंग करने का गंभीर आरोप: एनआईए की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने भी एमबीएम पर प्रतिबंध लगा दिया है. छत्तीसगढ़ पुलिस ने इससे पहले नवंबर 2023 में इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है. फरवरी 2024 में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने पूरे केस को अपने हाथ में ले लिया था. पूर्व में पकड़े गए दो लोगों से पुलिस ने 6 लाख रुपये नकद बरामद किए थे. पकड़े गए लोगों की पहचान एमबीएम के सदस्य/ओजीडब्ल्यू (ओवर ग्राउंड वर्कर) के रूप में की गई थी.

 

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts