Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: मिथुन चक्रवर्ती को ‘दादा साहेब फाल्के’ अवार्ड से किया जाएगा सम्मानित, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया ऐलान

Admin / Mon, Sep 30, 2024 / Post views : 345

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इस पुरस्कार के लिए अभिनेता के नाम की घोषणा की।

‘मृगया’, ‘सुरक्षा’ और ‘डिस्को डांसर’ जैसी फिल्मों के मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) को सिनेमा के क्षेत्र में सरकार के सर्वोच्च सम्मान ‘दादा साहेब फाल्के’ पुरस्कार के लिए सोमवार को नामित किया गया। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इस पुरस्कार के लिए अभिनेता के नाम की घोषणा की। मंत्री ने लिखा, ‘‘मिथुन दा की शानदार सिनेमाई यात्रा पीढ़ियों को प्रेरित करती है। यह घोषणा करते हुए गौरव महसूस हो रहा है कि ‘दादा साहेब फाल्के’ चयन समिति ने मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती जी को भारतीय सिनेमा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए यह पुरस्कार देने का फैसला किया है।’’ वैष्णव ने कहा कि चक्रवर्ती को यह पुरस्कार आठ अक्टूबर, 2024 को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में दिया जाएगा। चक्रवर्ती (74) ने मृणाल सेन की 1976 में आई फिल्म ‘मृगया’ से फिल्मों में अभिनय की शुरुआत की थी जिसके लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता था। उन्हें ‘कसम पैदा करने वाले की’ और ‘कमांडो’ जैसी फिल्मों के लिए भी जाना जाता है।  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts