Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: दहशत में नक्सलवाद... कोई भी ठिकाना हमारे लिए नहीं है सेफ

Admin / Thu, Mar 27, 2025 / Post views : 329

Share:

नक्सली लीडर ने अपने कमांडर को एक पत्र लिखा है. जिसमें इस बात का जिक्र है कि अब उनके संगठन के लिए कई ठिकाने सुरक्षित नहीं है. 

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर लगातार सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव के बीच नक्सली खौफ में जी रहे हैं. उनको सुरक्षित ठिकाना कत नसीब नहीं हो पा रहा है. इसका खुलासा नक्सलियों के एक पत्र से हुआ है. जिसमें नक्सली लीडर ने अपनी कमांडर को एक पत्र लिखकर कहा है कि अब हमारे लिए कोई भी ठिकाना सुरक्षित नहीं है.  नक्सलियों में खौफ  दरअसल केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलियों के खात्में का ऐलान किया है. इसी डेड लाइन के बाद प्रदेश के नक्सल इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है. गरियाबंद से लेकर अबूझमाड़ और बस्तर के जंगलों में सुरक्षा बल नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं. सालभर के अंदर ही 300 से ज्यादा नक्सली ढेर हुए हैं. जबकि कई नक्सलियों की गिरफ्तारी और सरेंडर हुआ है.  पत्र में इन बातों का जिक्र  इस बीच बीजापुर एनकाउंटर वाली जगह पर नक्सलियों का पत्र मिला है. गोंडी भाषा में लिखे गए 2 पन्नों के इस पत्र में कई बातों का जिक्र है. ये पत्र नक्सली लीडर मोटू ने महिला नक्सली कमांडर मनकी के नाम लिखा है. सुरक्षित तरीके से कहीं भी ठहर पाने को नक्सलियों ने मुश्किल बताया. हाल ही में हुई मुठभेड़ वाली जगह एंड्री के अलावा बोडका,गमपुर,डोडीतुमनार और तोड़का के जंगलों को भी असुरक्षित बताया है. पत्र में इस बात का भी जिक्र है कि फोर्स के बढ़ते दबाव के बीच साथी नक्सली दहशत में जी रहे हैं.   खुद का सेफ जोन छोड़कर भाग रहे नक्सली दरअसल लगातार हो रही कार्रवाई से नक्सली खौफ में हैं. उनके कई सुरक्षित ठिकानों से उनके पैर उखड़ रहे हैं. वे अपना सुरक्षित ठिकाना छोड़कर भागने को मजबूर हो रहे हैं. नक्सलियों के सेफ जोन में अब सुरक्षा बलों का कैंप खुलने से जवानों के कब्जे में इलाका है. 

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts